जानें फ्रीजर की बर्फ पिघलाने का सबसे आसान घरेलू जुगाड़
ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन ग्रेटर नोएडा में युवाओं के लिए भव्य धार्मिक अनुष्ठान होते हैं.
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन (ग्रेटर नोएडा) की ओर से 5 दिसंबर को सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन कराया जाएगा. इंस्टीट्यूट के महासचिव ओ.पी. अग्रवाल और चेयरमैन डीके गर्ग ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने जन-समाज के लोगों से यज्ञ के आयोजन में पहुंचने की अपील की है.
यह यज्ञ आर्य गुरुकुल नोएडा के तत्वाधान में संपन्न होगा. इंस्टीट्यूट से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक, यज्ञ का आयोजन मंगलवार 5 दिसंबर से गुरुवार 7 दिसंबर तक होगा. उन्होंने बताया कि सामवेद पारायण यज्ञ मंगलवार की सुबह 8 बजे से 10:30 बजे, उसके पश्चात् दोपहर को 2 से 4 बजे तक होगा. फिर समापन वाले दिन 7 दिसंबर की सुबह 8:30 से 11 बजे तक होगा.
बता दें कि ग्रेटर नोएडा स्थित ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन हर वर्ष सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन कराता है. सामवेद परायण यज्ञ करने से मानव का बौद्धिक विकास के साथ पर्यावरण की शुद्धि होती है. सनातन धर्म के अनुयायी वेद कथा, प्रवचन, यजुर्वेद एवं सामवेद परायण महायज्ञ का आयोजन कराते हैं.
वेदाचार्य कहते हैं कि यज्ञ पवित्र अग्नि के सामने अक्सर मंत्रों के साथ किए जाने वाले किसी भी अनुष्ठान को संदर्भित करता है. यज्ञ एक वैदिक परंपरा रही है, जिसका वर्णन ब्राह्मण नामक वैदिक साहित्य की एक परत के साथ-साथ यजुर्वेद में भी किया गया है. जनसमाज में तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ पर्यावरण शुद्धि के लिए किया जाता है.
— भारत एक्सप्रेस
PM Modi Birthday Wishes: जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर…
सुप्रीम कोर्ट पीएफआई के पूर्व अध्यक्ष ई. अबूबकर की मेडिकल ग्राउंड पर दायर अंतरिम जमानत…
PM Modi Birthday Wishes: केरल के एलेप्पी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वामी कैलाशानंद…
Business Credit Card Benefits: कारोबारी खर्चों को पर्सनल फाइनेंस से अलग रखने और रिवॉर्ड्स का…
दिल्ली हाई कोर्ट में सत्य निकेतन भवन ढहने के मामले की सुनवाई चल रही है.…
पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा को तिहाड़ से पंजाब…