कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
नेशनल हाइवे पर हादसे में 5 लोगों की मौत
Agra Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा आगरा के नेशनल हाइवे (NH 2) पर हुआ है. हादसा उस समय हुआ जब हाइवे पर एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी दी और आगे जा रहे ट्रक में घुस गया. जिसकी वजह से ऑटो में बैठे 5 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा एक एक्टिवा सवार भी घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जान गंवाने वालों में 2 महिला और 2 पुरुष और एक किशोर शामिल है.
हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 2 ट्रकों के बीच में एक ऑटो फंस गया गया. इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. जब तक ऑटो में सवार लोगों की मदद की जाती तब तक पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह 2 ट्रकों के बीच फंसे ऑटो को बाहर निकाला. इस दौरान सभी की दर्दनाक मौत हो गई थी.
वहीं एक चश्मदीद ने मीडिया को बताया कि, “मैंने देखा ऑटो वाला अपनी साइड ही आ रहा था, उसके पीछे चल ट्रक ने अचानक ऑटो को टक्कर मार दी और आगे चल रहे ट्रक के बीच में ऑटो के फंसने से यह हादसा हो गया. थोड़ा आगे जाकर मैंने अपनी गाड़ी साइड लगाई तब तक एक घायल महिला की सांसे चल रही थी, उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची फिर उन लोगों को अस्पताल लेकर चले गए.”
वहीं इस दर्दनाक हादसे पर डीसीपी ने बताया कि यह हादसा गुरुद्वारा गुरुकाताल के सामने हाइवे पर हुआ. हाइवे मथुरा की तरफ जाता है. कंटेनर और ऑटो की भिड़ंत में कुछ लोगों की मरने की सूचना मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत थाना पुलिस और एसीपी और अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए. स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने रेस्क्यू किया.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था. जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल घटना स्थल पर स्थिति सामान्य है.
Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…
एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…
जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…
CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…
Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…
IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…