देश

मिस्ट्री बनी मिस्टीरियस! 21 अगस्त की रात क्या हुआ था? प्यार के बाद निक्की मर्डर केस में आया पार्लर कनेक्शन

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा का चर्चित निक्की भाटी दहेज हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में निक्की की बहन कंचन ने चौंकाने वाला बयान दिया है. परिवार का आरोप है कि पति विपिन भाटी का किसी दूसरी महिला से संबंध था और वह उसके साथ छुट्टियां बिताने का प्लान भी बना रहा था.

निक्की के परिवार ने सोमवार को पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को जिस दिन निक्की की मौत हुई, उसी दिन उसे विपिन की कथित छुट्टी योजना के बारे में पता चला. परिजनों के अनुसार, विपिन निक्की को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ घूमने जाने की तैयारी में था. यही बात पति-पत्नी के बीच बड़े विवाद की वजह बनी.

सूत्रों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले ही दंपति के बीच बातचीत बंद हो चुकी थी. दोनों अलग-अलग कमरों में रह रहे थे. मौत से कुछ मिनट पहले दोनों के बीच जमकर बहस हुई और आरोप है कि इसी दौरान विपिन ने निक्की को कई थप्पड़ भी मारे.

पुलिस की जांच और पति का बयान

कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने मीडिया से कहा, ‘विपिन ने पूछताछ में बताया कि उनके परिवार को सोशल मीडिया पर रील्स बनाना और पार्लर चलाना पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और झगड़ा हिंसक हो गया.’

शुरुआती जांच में यह दावा किया गया था कि निक्की की मौत सिलिंडर ब्लास्ट से हुई है. लेकिन परिजनों के नए आरोपों के बाद मामला और उलझता जा रहा है. पुलिस अब पति-पत्नी के विवाद, दूसरी महिला के एंगल और सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.

ब्यूटी पार्लर की कहानी और विवाद

निक्की और उसकी बहन कंचन पिछले कुछ समय से ब्यूटी पार्लर खोलने और मेकअप ट्रेनिंग में रुचि ले रही थीं. निक्की के पिता ने 2022 में दोनों बेटियों को इस काम के लिए सपोर्ट भी दिया था. उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर ससुराल वाले तैयार हों तो वे पैसे लगाने को भी तैयार हैं.

निक्की ने तब बताया था कि पार्लर खुलने पर उसके ससुराल वाले खुश नजर आ रहे थे और मोहल्ले में मिठाई भी बांटी गई थी. हालांकि बाद में विपिन और उसके परिवार को यह पेशा पसंद नहीं आया और लगातार विवाद की जड़ बन गया.

पुलिस के मुताबिक पार्लर चलाने वाली पूनम भाटी ने भी निक्की और कंचन के पार्लर की बात की पुष्टि की. पूनम के मुताबिक, कंचन ने 2023 में मेकअप कोर्स किया था, जबकि निक्की 2024 में एक डेमो सेशन में मॉडल के तौर पर शामिल हुई थी. दहेज उत्पीड़न, घरेलू कलह, सोशल मीडिया पर रोक और अब पति के कथित अफेयर जैसे आरोपों के बाद यह केस लगातार नया मोड़ ले रहा है. पुलिस सभी पहलुओं को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: कुत्ते के प्यार में स्टाफ पर अत्याचार: इंस्पेक्टर ने कांस्टेबल को आधीरात उठा लिया और…; देखें वीडियो

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आज का पंचांग: चतुर्थी पर बन रहा आयुष्मान योग, इस मुहूर्त में करें मां कूष्मांडा की पूजा

AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…

1 hour ago

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

9 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

10 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

10 hours ago