आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक्सटेंशन में स्थित बहुमंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. खबर सामने आ रही है कि, यहां स्थित गौर सिटी 2 के 16th एवेन्यू में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग पहले लगी थी, उससे फैल कर अब दूसरे फ्लैट में लग गई है. दो फ्लैट्स में लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं और मदद के लिए चीख-चिल्ला रहे हैं. मौके पर दमकल के दो वाहन पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किया जा रहा है. आगे की अपडेट के लिए इंतजार है.
गौर सिटी सोसायटी के 2 फ्लैटों में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग का विकराल रूप साफ दिखाई दे रहा है. खबरों के मुताबिक, फ्लैट में रह रहे परिवार को बाहर निकाला गया है और सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी से सामने आई है. फिलहाल अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि आग लगातार बढ़ती जा रही है. फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास लगातार कर रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…