Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Greater Noida: गौर सिटी के 16th एवेन्यू में लगी भीषण आग के बाद मची भगदड़, फ्लैट्स में फंसे तमाम लोग

जिस फ्लैट में आग पहले लगी थी, उससे फैल कर अब दूसरे फ्लैट में लग गई है. दो फ्लैट्स में लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं और मदद के लिए चीख-चिल्ला रहे हैं.

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक्सटेंशन में स्थित बहुमंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. खबर सामने आ रही है कि,  यहां स्थित गौर सिटी 2 के 16th एवेन्यू में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग पहले लगी थी, उससे फैल कर अब दूसरे फ्लैट में लग गई है. दो फ्लैट्स में लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं और मदद के लिए चीख-चिल्ला रहे हैं. मौके पर दमकल के दो वाहन पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किया जा रहा है. आगे की अपडेट के लिए इंतजार है.

गौर सिटी सोसायटी के 2 फ्लैटों में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग का विकराल रूप साफ दिखाई दे रहा है. खबरों के मुताबिक, फ्लैट में रह रहे परिवार को बाहर निकाला गया है और सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी से सामने आई है. फिलहाल अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि आग लगातार बढ़ती जा रही है. फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास लगातार कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-Lucknow: हलाल सर्टिफिकेट मामले में मौलाना हबीब सहित हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया के चार पदाधिकारियों की जमानत अर्जी खारिज

 

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital