देश

शहनाइयों के शोर में GST की चोरी! 14 लाख का बिल सिर्फ 2 लाख; भारत एक्सप्रेस के ‘ऑपरेशन चोरी की बारात पार्ट-2’ में बड़ा खुलासा

Operation Chori Ki Baraat: देश में शादियों का सीजन चल रहा है. बैंक्वेंट हॉल में खुशियों की शहनाईयां बज रही हैं. घरवाले दिल खोलकर पैसा खर्च कर रहे हैं.. लेकिन दिल्ली-एनसीआर के बैंक्वेंट हॉल वाले खुशी के इस मौके पर सरकार की तिजोरी में डाका डाल रहे हैं. सरकारी तिजोरी के पैसे पर ये लोग हाथ साफ कर रहे हैं. सरकारी पैसे को अपनी जेब में ठूंसे चले जा रहे हैं. आखिर क्या है ये खेल और कैसे इसे अंजाम दिया जा रहा है. भारत एक्सप्रेस की टीम ने इसकी पड़ताल की. जिसे नाम दिया गया ऑपरेशन चोरी की बारात पार्ट-2.

ऑपरेशन चोरी की बारात Part -2 में भारत एक्सप्रेस की टीम देश की राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य इलाकों में भी पड़ताल की. बैंक्वेट हॉलस के मालिक कैसे बेहद कम बिल काटकर सरकार को न सिर्फ करोड़ों का मोटा चूना लगा रहे है, बल्कि पेमेंट की ज्यादातर रकम कैश में लेकर ब्लैक मनी को भी खुलेआम बढ़ावा दे रहे हैं.

कड़कड़डूमा में 14 लाख रुपये का बिल मात्र 2 लाख रुपये

भारत एक्सप्रेस के अंडर कवर रिपोर्टर राजू गुप्ता पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में पहुंचे. यहां Grand Veridian Luxurious Banquet में जब उन्होंने शादी के फंक्शन और 800 लोगों के खाने की बात की तो मालूम चला नॉर्मल पैकेज 1800 रुपये पर प्लेट के हिसाब से 14 लाख 40 हजार रुपये का है. दूसरा गोल्ड पैकेज 16 लाख रुपये का है. लेकिन बैंक्वेट का मैनेजर 14 लाख 40 हजार रुपये की रकम की जगह सिर्फ दो लाख का बिल बनाने की बात करता है.

बैंक्वेट हॉल मैनेजर कहता है, “दो लाख भी sufficient है कोई दिक्कत नहीं है”. मतलब साफ था सिर्फ 2 लाख व्हाइट में बाकी सब कैश में. यानी ब्लैक मनी का धंधा और ऊपर से जीएसटी के नाम पर मोटी चोरी. यहां एक ही फंक्शन में सरकार को सीधे सीधे सवा दो लाख रुपए का चुना. इस बैंक्वेट में सालाना 100 से ज्यादा फंक्शन आयोजित होते हैं. मतलब केवल एक बैंक्वेट का मालिक सरकार को सालाना सवा दो करोड़ की चपत लगा रहा है.

कड़कड़डूमा के बाद भारत एक्सप्रेस की टीम विश्वास नगर, शाहदरा के The Keyaan by Kohli Tents में पहुंची. यहां 750 लोगों के लिए 20 लाख रुपये रेंटल और 2 हजार रुपये पर प्लेट केटरिंग के हिसाब से 35 लाख रुपये मांगे गए. पेमेंट की बात करने पर कुछ अमाउंट ऑनलाइन लेने की बात कही गई बाकी कैश.

पटपड़गंज में भी चल रहा यहीं खेल

शहादरा के बाद भारत एक्सप्रेस का अगला पड़ाव था देश की राजधानी दिल्ली का पटपडगंज इलाका. यहां Casa La Marvella Party Hall में 1 हजार लोगों की क्षमता वाले शादी के फंक्शन के लिए साढ़े 18 लाख रुपये मांगे गए. यानी 1 हजार 850 रुपये पर प्लेट. बातचीत में मैनेजर ने बताया कि कैश पेमेंट रहेगी बाकी आप ऑनलाइन पर 2-3 लाख 3-4 लाख का बिल कटेगा. उसपर 18% के हिसाब से टैक्स.

GT Karnal Road में भी सेम कहानी

इसके बाद अंडर कवर रिपोर्टर राजू गुप्ता ने GT Karnal Road जा पहुंचे. वहां के Valentine Hotel & Resorts में जब इन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि, यहां शादी में 1500 लोगों के लिए 39 लाख 25 हजार रुपये मांगे गए. अगर ग्राहक गोल्ड मेनू चाहता है तो उसके लिए अलग 34 लाख 25 हजार रुपये की मांग की गई. बिल को लेकर बातचीत करने पर हमें बताया जाता है कि 7-8 लाख का minimum कर देंगे. अगर 8 लाख रुपये की बिलिंग होती है तो पूरा 40 हजार टैक्स बन जाएगा. मतलब GST का स्लैब बदलकर फर्जी बिलिंग के जरिए 18 फीसदी टैक्स को पांच फीसदी ही नहीं किया जा रहा, बल्कि करीब 30 लाख रुपए पर साढ़े तीन लाख की चोरी का रास्ता भी बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘जो इस्लाम को मिटाने चले, खुद मिट गए’, हिंदू राष्ट्र पर अरशद मदनी ने नेपाल का हवाला क्यों दिया

दिल्ली की जीटी करनाल रोड के एक और banquet में भारत एक्सप्रेस की टीम दाखिल हो चुकी थी. La Maurya Banquet में जब हमने शादी में एक हजार लोगों की गेदरिंग की बात की तो हमें बताया गया कि इनके पास पर प्लेट 1800 रुपये और 2000 रुपये के मेनू हैं. बिल के बारे में पूछने पर बताया गया कि थोड़ा बहुत ऑनलाइन करना पड़ेगा जिस पर बिल जाएगा बाकी सारा कैश.

नई दिल्ली के बैंक्वेट हॉल में मोटी रकम कैश में लेने और जीएसटी की चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है. ये तभी मुमकिन है जब GST, income tax डिपार्टमेंट और पुलिस एक्टिव होकर कार्रवाई करें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago