खेल

IND VS USA: ‘सूर्य’ का तेज और ‘मिया मैजिक’ का डेडली कॉम्बिनेशन; पस्त हुई अमेरिकी टीम

IND VS USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 29 रन से हराया. कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी और ‘मिया मैजिक’ की घातक गेंदबाजी की बदौलत अमेरिका महज 132 रन ही बना पाई, जबकि टीम इंडिया ने निर्धारित लक्ष्य का बचाव करते हुए जीत दर्ज की.

सूर्यकुमार की तूफानी फिफ्टी, भारत ने रखा 162 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 161 रन बनाए. टॉप ऑर्डर फेल रहा; अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जल्दी आउट हुए और भारत 46/4 तक दबाव में था. रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या भी ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए.

लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया. अक्षर पटेल के साथ मिलकर उन्होंने सातवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी बनाई. अक्षर 14 रन बनाकर आउट हुए, वहीं सूर्यकुमार ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाकर टीम को संभाला, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

USA की गेंदबाजी

यूएसए की ओर से शैडली वान शल्कविक ने 25 रन देकर चार विकेट झटके, हरमीत सिंह को दो सफलता मिली. सूर्यकुमार की पारी की बदौलत भारत ने दबाव भरे मुकाबले में 162 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.

USA की बैटिंग हाइलाइट्स

टारगेट का पीछा करते हुए अमेरिका की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में टीम ने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए. सलामी बल्लेबाज एंड्रीज गौस 6 रन बनाकर और सैतेजा मुक्कमल्ला 2 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए. कप्तान मोनांक पटेल भी 0 रन पर अर्शदीप सिंह का शिकार बने.

इसके बाद मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की. मिलिंद ने 100 की स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था, लेकिन उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने चलता किया.

फिर स्पिनर अक्षर पटेल ने कमाल करते हुए लगातार दो विकेट झटके. संजय कृष्णमूर्ति 31 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हरमीत सिंह बिना खाता खोले लौटे. इसके बाद अमेरिका का सातवां विकेट मोहम्मद मोहसिन (8 रन) के रूप में गिरा, जो अर्शदीप की गेंद पर पवेलियन लौटे. शुभमन रंजन भी जल्द ही आउट होकर टीम की पारी को कमजोर कर गए.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

23 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

33 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago