विकसित और समृद्ध बिहार को साकार करने के लिए समर्पित फोरम, ग्रैंड ट्रंक रोड इनिशिएटिव्स (GTRI) अपनी नई पेशकश ‘पंगत: बिहार का सबसे बड़ा पाक संवाद’ लेकर आया है. इसे 26 मई (रविवार) को होटल लेमन ट्री प्रीमियर में दोपहर 1:30-8:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा.
बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. प्रसिद्ध शेफ मनीष मेहरोत्रा, जेपी सिंह, क्षितिज शेखर और निशांत चौबे सहित दिल्ली फूड वॉक्स के संस्थापक अनुभव सपरा और अन्य पाककला एक्सपर्ट पंगत के प्रमुख आकर्षण होंगे.
तीन तकनीकी सत्रों में सेलिब्रिटी शेफ बिहार के लुप्त हो चुके व्यंजनों और इनकी लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा नहीं होने के कारणों और एक आदर्श बिहारी थाली के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे. इसके बाद आमंत्रित लोगों को एक स्पेशल बिहारी थाली परोसी जाएगी. इसी कड़ी में 27 मई को आम और लीची के बागानों की सैर के साथ-साथ फूड वॉक का आयोजन किया जाएगा.
पाक कला से संबंधित इस संवाद के बारे में GTRI की क्यूरेटर अदिति नंदन ने कहा, ‘हम इस आयोजन के माध्यम से देश भर में अपनी पारंपरिक बिहारी थाली को बढ़ावा देना चाहते हैं. इसके अलावा हमारा इरादा युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध खाद्य परंपरा से अवगत कराना और तेजी से लुप्त होती जा रही अपनी बहुमूल्य विरासत को संरक्षित करना भी है.’
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…