Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पारंपरिक बिहारी व्यंजनों का स्वाद और उनके संरक्षण को लेकर GTRI की खास पहल, 26 मई को कार्यक्रम ‘पंगत’ का आयोजन

आयोजन में सेलिब्रिटी शेफ बिहार के लुप्त हो चुके व्यंजनों, इनके लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा नहीं होने के कारणों और एक आदर्श बिहारी थाली के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे.

विकसित और समृद्ध बिहार को साकार करने के लिए समर्पित फोरम, ग्रैंड ट्रंक रोड इनिशिएटिव्स (GTRI) अपनी नई पेशकश ‘पंगत: बिहार का सबसे बड़ा पाक संवाद’ लेकर आया है. इसे 26 मई (रविवार) को होटल लेमन ट्री प्रीमियर में दोपहर 1:30-8:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. प्रसिद्ध शेफ मनीष मेहरोत्रा, जेपी सिंह, क्षितिज शेखर और निशांत चौबे सहित दिल्ली फूड वॉक्स के संस्थापक अनुभव सपरा और अन्य पाककला एक्सपर्ट पंगत के प्रमुख आकर्षण होंगे.

आदर्श बिहारी थाली के बारे में होगी चर्चा

तीन तकनीकी सत्रों में सेलिब्रिटी शेफ बिहार के लुप्त हो चुके व्यंजनों और इनकी लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा नहीं होने के कारणों और एक आदर्श बिहारी थाली के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे. इसके बाद आमंत्रित लोगों को एक स्पेशल बिहारी थाली परोसी जाएगी. इसी कड़ी में 27 मई को आम और लीची के बागानों की सैर के साथ-साथ फूड वॉक का आयोजन किया जाएगा.

GTRI की क्यूरेटर ने बताया पंगत का उद्देश्य

पाक कला से संबंधित इस संवाद के बारे में GTRI की क्यूरेटर अदिति नंदन ने कहा, ‘हम इस आयोजन के माध्यम से देश भर में अपनी पारंपरिक बिहारी थाली को बढ़ावा देना चाहते हैं. इसके अलावा हमारा इरादा युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध खाद्य परंपरा से अवगत कराना और तेजी से लुप्त होती जा रही अपनी बहुमूल्य विरासत को संरक्षित करना भी है.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital