देश

Ravindra Jadeja: टीम इंडिया की जर्सी में रवींद्र जडेजा के पोस्टर पर घमासान: विवाद के बाद रिवाबा ने हटाया ट्वीट, वारिस पठान ने BCCI से पूछे सवाल

Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी रिवाबा जडेजा चर्चा में हैं. रिवाबा को बीजेपी ने जामनगर नॉर्थ सीट से प्रत्याशी बनाया है. रिवाबा ने चुनाव प्रचार के पोस्टर में पति रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की तस्वीर को इस्तेमाल किया था. इस तस्वीर में जडेजा टीम इंडिया की टी शर्ट पहने हुए हैं. आप के विधायक ने इस पोस्टर की निंदा करते इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद से ये मामला तूल पकड़ लिया है. विपक्षी पार्टियां रिवाबा और रवींद्र जड़ेजा को घेर रही हैं.

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने बीसीसीआई से सवाल पूछा है कि क्या टीम इंडिया की जर्सी में किसी राजनीतिक दल का प्रचार करना अनुबंध के नियमों के खिलाफ नहीं है? इसके साथ ही वारिस पठान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि क्या ये BCCI के अनुसार हितों का टकराव नहीं?

रवींद्र जडेजा ने हटाया ट्वीट

वहीं, विवाद बढ़ता देख रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी और बीजेपी प्रत्याशी रिवाबा ने ट्विटर अकाउंट से वह ट्वीट डिलीट कर दिया है. बता दें कि भाजपा ने रिवाबा को उत्तर जामनगर से टिकट तो दिया है, लेकिन रिवाबा का इससे पहले ना कोई राजनीतिक अनुभव है और ना ही वो इससे पहले कभी किसी चुनाव में शामिल हुई हैं. ये रिवाबा का विधायक पद के लिए पहला चुनाव होगा. उन्हें टिकट दिए जाने के बाद सियासत भी गरमाई हुई है.

रिवाबा के लिए चुनौती है ये चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक धर्मेन्द्र सिंह जडेजा की जगह रिवाबा को टिकट दिया है. भाजपा के इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है. तो वहीं रिवाबा के लिए ये चुनाव (Gujarat Elections) जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रही हैं.

ये भी पढ़ें : Gujarat Elections: गुजरात में पीएम मोदी की हुंकार, आतंकवाद पर PM का प्रहार, बाटला हाउस एनकाउंटर पर कांग्रेस को घेरा, AAP भी निशाने पर

गौरतलब है कि गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव (Gujarat Elections) के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. पहले चरण के लिए एक दिसंबर तो वहीं दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा. पहले चरण के मतदान में उत्तर जामनगर की सीट भी शामिल है. साथ ही 8 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

12 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

29 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

46 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago