आस्था

Numerology : मूलांक 5 वाले होते हैं दयालु, विदेश से है यह खास कनेक्शन

Numerology : जिसका जन्म किसी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 5 माना जाता है. जन्म की तारीख में एक से ज्यादा अंक होने पर दोहरे अंकों को आपस में जोड़कर मूलांक की गणना की जाती है. जैसे 14 तारीख के मूलांक के लिए एक और चार को जोड़ना पड़ेगा. इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार मूलांक द्वारा व्यक्ति के स्वभाव और करियर को जाना जा सकता है. इसके अलावा कई दूसरी चीजें भी हैं, जिनका आंकलन व्यक्ति के मूलांक से किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसा रहेगा मूलांक 5 वालों का भविष्य.

जानें मूलांक 5 वालों का स्वभाव

इस मूलांक के स्वामी बुध हैं. इस कारण इनके अंदर कुशल नेतृत्व का गुण मौजूद रहता है. हालांकि ऐसे लोग व्यवहार से स्वार्थी भी हो सकते हैं. इसके विपरीत इनकी वाणी काफी मधुर होती है. अपनी वाणी से यह अपना मुश्किल से मुश्किल काम करानें में सफल रहते हैं. ऐसे लोग परिवार में सबको साथ लेकर चलते हैं.

यह भी पढ़ें: Mulank 2 Numerology: मूलांक 2 वाले इस क्षेत्र में कमाते हैं खूब नाम, लेकिन होती है इस बात की कमी  

करियर के इस क्षेत्र में होते हैं कामयाब

कुशल नेतृत्व के कारण यह किसी संस्था में प्रमुख की भूमिका निभा सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी ऐसे लोग विद्वान माने जाते हैं. सौंदर्य या कला से जुड़े क्षेत्र में भी यह नाम कमाते हैं. विदेश से से संबंधित किसी व्यवसाय या नौकरी भी इनके लिए फायदेमंद रहती है. पुलिस, सेना, बैंक और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में यह अच्छा काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 4 वाले लोगों की जिंदगी रहती है ऐसी, इस कारण लोग रहते हैं इनसे दूर 

मालामाल होते हैं इस मूलांक वाले

इस मूलांक वाले लोगों का विश्वास धन को जमा करने पर रहता है. इसलिए इनके पास कभी पैसे की कमी नहीं रहती. हालांकि यह खर्चीले भी बहुत होते हैं. मूलांक 5 वाले लोग अपने खुद के घर में रहते हैं. इन्हें पैतृक संपत्ति भी खूब प्राप्त होती है. मेहनती होने के कारण इनके पास कभी काम की कमी नहीं रहती. फिर भी मूलांक 5 वाले कुछ कामों में लापरवाह माने जाते हैं.

कभी-कभी यह किसी गलतफहमी की वजह से दूसरों से संबंध खराब कर लेते हैं और बाद में पछतावा होने पर माफी मांगते हैं. ऐसे लोग यदि विवाहित हैं तो एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 3 वाले होते हैं बुद्धिमान, जानिए कैसा रहता है पारिवारिक जीवन

सेहत रहती है ऐसी

मूलांक 5 वालों को डायबिटीज और त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है. दूसरों की मदद करने के कारण इनके पास समय का अभाव रहता है, जिससे मानसिक तौर पर भी यह परेशान हो सकते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

47 seconds ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

18 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

33 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

42 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

48 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

51 minutes ago