देश

Gujarat Election: वोटिंग से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, 2002 में मोदी सरकार में मंत्री रहे जयनारायण व्यास ने थामा कांग्रेस का दामन

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री जय नारायण व्यास (Jai Narayan Vyas) सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए है. व्यास के साथ उनके बेटे समीर व्यास (Sameer Vyas) ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया. पूर्व मंत्री व्यास और बेटे समीर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में आज अहमदाबाद में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. वो बीजेपी पार्टी से काफी समय से जुड़े हुए थे. उन्होने 75 साल की उम्र बीजेपी का लंबा साथ छोड़ दिया.

गुजरात चुनाव में लगातार नेताओं के इधर से उधर जाने का सिलसिला जारी है, लेकिन इस बार कांग्रेस के पाले में बड़ा नेता आया है. जिससे बीजेपी को झटका लगा होगा.

5 नंवबर को तोड़ा था बीजेपी से नाता

पूर्व केंद्रीय मंत्री जय नारायण व्यास मोदी सरकार में गुजरात के मंत्री रहे हैं. उन्होने 5 नवंबर को ही पार्टी से नाता तोड़ दिया था और आज कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होने 2002 में मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्री के रूप में पदभार संभाले हुए थे. वो 2007 से 2012 तक मंत्री रहे थे. खबरों के मुताबिक उन्होने निजी कारणों की वजह से पार्टी से इस्तीफा दिया था. गुजरात चुनाव में अभी तक कांग्रेस शांती पूर्ण तरीके अपना प्रचार कर रही है. हालांकि व्यास के आने के बाद से देखना को वो वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचा पाएंगे.

व्यास के पार्टी छोड़ने पर बीजेपी ने क्या कहा

व्यास के पार्टी छोड़ने के बाद गुजरात की बीजेपी ईकाई के अध्यक्ष  सीआर पाटिल (CR Patil)ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनावों में टिकट ना मिल पाने की वजह से उन्होनें पार्टी को छोड़ दिया है. उन्होने व्यास की उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वो 75 साल के हो गए हैं. इसलिए उन्हे बीजेपी की पॉलिसी के अनुसार टिकट नहीं मिल सकता है.

2017 से नाराज से व्यास

बता दें कि 2017 से ही व्यास बीजेपी से नाराज चल रहे थे, उन्होने इससे पहले भी पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए उनके विकल्प खुले हैं. तब बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

9 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

9 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

23 minutes ago

दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द, 1 दिसंबर तक सरेंडर कर जेल जाने का आदेश

Anant Singh Bail Cancelled: बिहार में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव…

33 minutes ago

IRCTC Scam Case: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट में पेशी और IRCTC घोटाले पर कोर्ट के कड़े निर्देश

IRCTC scam case: IRCTC होटल घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी…

41 minutes ago

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

गुजरात के बनासकांठा जिले में शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही जबरदस्त उत्साह…

45 minutes ago