Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होने के साथ ही भाजपा इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में पार्टी के लगातार सातवीं बार सत्ता में आने का अनुमान है. गुजरात विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी होने के साथ ही सभी की नजरें अब रिजल्ट पर है. नतीजों से पहले कई टीवी न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल करके बताया है कि गुजरात में किसे कितनी सीटें मिल सकती है और किसकी सरकार बनने की संभावना है.
आज तक-एक्सिस के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रही है.
बीजेपी- 129-151
कांग्रेस- 16-30
आप- 9-21
अन्य- 2-6
गुजरात दक्षिण के 35 सीटों का एग्जिट पोल- किस को कितना वोट शेयर?
बीजेपी- 48%
आप- 27%
कांग्रेस- 23%
अन्य- 2%
किस पार्टी को कितनी सीट मिल सकती हैं?
बीजेपी- 24-28
आप- 1-3
कांग्रेस- 4-8
अन्य- 0-2
उत्तर गुजरात का एग्जिट पोल
उत्तर गुजरात में कुल 32 सीटें हैं. ABP C-voter के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 21-25 सीटें, कांग्रेस को 6-10, आप को 0-1 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है.
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर Republic P-MARQ के सर्वे के मुताबिक, किस पार्टी को कितनी सीटे मिलने की संभावना है.
बीजेपी- 128-148
कांग्रेस- 30-42
आप- 6-13
न्यूज 24-चाणक्या के एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक बार सत्ता में वापसी कर सकती है.
बीजेपी- 150
कांग्रेस- 19
आप-11
अन्य- 2
टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल सर्वें के मुताबिक बीजेपी गुजरात में फिर से सत्ता में आ रही है.
बीजेपी- 139 सीटें
कांग्रेस- 30 सीटें
आप- 11 सीटें
अन्य- 2 सीट
जन की बात के सर्वे के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी को 117 से 140 सीटें मिलने की संभावना है. तो वहीं कांग्रेस को 34 से 51 सीटें मिलने की अनुमान है. जबकि आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिलने का संकेत है.
साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 182 में 99 सीटें जीतते हुए सत्ता में काबिज हुई थी. तो वहीं कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी.
ये भी पढ़ें : Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 58.68% मतदान
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…