-भारत एक्सप्रेस
Photo- Rishabh Pant/Twitter
Rishabh Pant IND vs BAN ODI: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगातार सुर्खियों में है. बांग्लादेश दौरे पर भी पंत काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. लेकिन इसकी वजह उनका खेल नहीं कुछ और ही है. दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम से अचानक रिलीज कर दिया गया है. बीसीसीआई ने रविवार को यह जानकारी दी. खबर थी कि पंत को बीसीसीआई की मेडिकल टीम से सलाह के बाद रिलीज किया गया है. एक बयान में बताया गया कि बीसीसीआई मेडिकल टीम के परामर्श से, ऋषभ पंत को वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है. वह टेस्ट सीरीज से पहले टीम में शामिल होंगे. हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है उससे इस मामले में कन्फ्यूजन पैदा हो गई है.
ऋषभ पंत के बाहर होने पर कन्फ्यूजन?
पंत के अचानक इस दौरे से बाहर होने से हर कोई हैरान है. पहले खबर थी कि ये कदम मेडिकल रीजन के कारण उठायागया है. लेकिन अब इस मामले पर अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं. क्रिकबज ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ऋषभ पंत ने खुद ही बांग्लादेश सीरीज से बाहर होने का फैसला किया है, जिसकी खबर कोच और कप्तान को भी है. इतना ही नहीं खबर ये भी है कि पहले वनडे के लिए पंत ने प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लिया था. ध्यान देने वाली बात ये भी है कि टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत का कोई रिप्लेसमेंट भी नहीं रखा था.
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: मीरपुर में क्यों हारी टीम इंडिया? पठान के सवाल पर पाकिस्तानी और भारतीय यूजर्स में छिड़ी जंग!
पंत की जगह विकेटकीपिंग उप-कप्तान केएल राहुल ने की. जब उनसे इस मसले पर सवाल किया गया तो उनका जवाब भी सबको हैरान करने वाला था. केएल राहुल इन सवालों से बचते दिखे और उन्होंने कहा कि मुझे भी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं, शायद मेडिकल टीम आपको डिटेल में बता सकती है.
खराब फॉर्म में है पंत
ऋषभ पंत पिछले कुछ टाइम से व्हाइट बॉल फॉर्मेट में लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे है. जिससे उन्हें कई सीरीज और मैच से बाहर भी बैठना पड़ा है. एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें काफी कम मौके मिले और जिस मैच मे उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिली उसमें वो फ्लॉप हुए.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…