देश

MCD Congress Manifesto: हर घर RO का पानी, 5वीं तक के छात्रों को टैबलेट… कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

Congress Manifesto : दिल्ली नगर निगम के चुनाव में बीजेपी (BJP) और आप (AAP) की तरफ से काफी जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है. दोनों ही पार्टियों में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का राजनीति हो रही है. आप ने दिल्ली MCD से बीजेपी को हटाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. वहीं इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD Election) चुनाव में जनता को साधने के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. हालांकि दिल्ली में कांग्रेस का प्रचार तो ज्यादा नहीं दिखा, लेकिन कांग्रेस ने मेनिफेस्टो के जरिए जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश की है.

कांग्रेस ने मेनिफेस्टो पेश करने के दौरान दिल्ली बीजेपी (MCD) पर जमकर निशाना साधा, उन्होने कहा कि बीजेपी ने एमसीडी को सबसे भ्रष्ट विभाग बनाया है. प्रदूषित शहर और बीमारियों का घर बनाया. प्रदूषण दिल्ली की राजनीति में आया, कम्युनल पॉल्यूशन भी आया. कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली शीला दीक्षित नाम से जानी जाती थी. शहर आगे बढ़ रहा था. कांग्रेस ने कहा, “हमने मेरी चमकती दिल्ली बनाने का संकल्प लिया है. दिल जीता है दिल्ली जीतेंगे. इस दौरान दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के साथ-साथ पार्टी नेता अजय कुमार, सुप्रिया श्रीनेत और सुभाष चोपड़ा मौजूद थे.

कांग्रेस का बड़ा दांव

कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में सबसे बड़ा दांव दलित कार्ड खेला है. कांग्रेस ने वादा किया कि गुरु रविदास मंदिर का निर्माण करेंगे. साथ ही 6 महीनों में अस्थाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. वहीं नौकरियों में ठेका प्रथा खत्म होगी. दलित समुदाय के लिए ‘राजीव रत्न आवास योजना’ शुरू की जाएगी.

कांग्रेस ने इसके साथ ही कई मुद्दों को ध्यान में रखा है. कांग्रेस ने कचरे का शत प्रतिशत डोर टू डोर कलेक्शन की बात कही है. इसके अलावा अभी के 23 प्रतिशत ग्रीन क्षेत्र को बढ़ाकर अगले 5 सालों में 32% करने का लक्ष्य रखा है.

कांग्रेस के वादों की लिस्ट

MCD स्कूलों को डे बोर्डिंग बनाया जाएगा

हर घर RO का जल

हाउस टैक्स पिछला माफ और अगला हाफ

दलित मॉडल वार्ड होगा.

गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में कूड़े के कुतुबमीनार को 18 महीने में खत्म किया जाएगा.

पार्षदों के कोष का सामाजिक ऑडिट.

डोमेस्टिक वर्कर के आर्थिक मदद के लिए शीला दीक्षित घरेलू मजदूर कल्याण योजना.

5वीं तक के छात्रों को टैबलेट मुहैया कराया जाएगा.

छठ घाटों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

पार्षदों के कोष का सामाजिक ऑडिट.

गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में कूड़े के कुतुबमीनार को 18 महीने में खत्म किया जाएगा

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

5 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

8 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

18 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

18 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

34 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

48 minutes ago