मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (फोटो)
Malaika Arora: बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही एक दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं. दोनों भले ही शादी को लेकर कभी खुलकर बात नहीं करते लेकिन इन लव बर्ड्स के बीच प्यार भरपूर है. दोनों के फैंस लंबे समय से ही दोनों की शादी की राह देख रहे हैं, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं. लेकिन इस खबर के सामने आने के थोड़ी ही देर बाद इस पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन भी सामने आ गया. अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो गुस्से में नजर आ रहे हैं.
प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ही सुर्खियों में आ गए हैं. इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस खबर को बिल्कुल गलत बताया है, साथ ही वो भड़के हुए भी नजर आ रहे हैं.
न्यूज पॉर्टल पर गुस्सा जाहिर करते हुए अर्जन कपूर ने कहा कि ,“ये काफी गिरी हुई चीज है. इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही हैं, हम उसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच्चाई का हिस्सा बन जाती हैं.” अर्जुन ने इसे गलत बताया और कहा, “हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने की हिम्मत ना करें”.
हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये किसी को नहीं पता है. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों हमेशा अपने रिश्ते को खुलकर सामने आते हैं. मलाइका और अर्जुन हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं, हर मुसीबत में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं.
बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर ही सुर्खियां का हिस्सा रहते हैं. अर्जुन को डेट करने से पहले मलाइका बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान के साथ शादी के रिश्ते में थीं, लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था.
भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…
Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…
Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…
Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…