परेश रावल
Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस समय विवादित बयानों की लहर बह रही है. राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं. वही चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेता से बीजेपी नेता बने परेश रावल ने एक विवादित दे दिया था. जिसके बाद बवाल होने पर उन्होंने माफी मांग ली है. उन्होने गुजरात में प्रचार के दौरान देश में महंगाई के मुद्दे पर सरकार की तरफ से सफाई पेश करते हुए ये विवादित बयान दे दिया था. उन्होने कहा था कि ‘सस्ते सिलेंडर का करोगे क्या…बंगालियों के लिए मछली पकाओगे.
रावल के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर उनसे बढ़ती महंगाई पर सवाल पूछे जाने लगे. जिसके बाद परेश रावल ने अपने बयान पर माफी मांग ली है.
देश में पहले से बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रखी है ऐसे में परेश रवाल ने ये बयान देकर जनता की दुखति नस पर हाथ रख दिया. जिसके बाद वो जनता के निशाना पर आ गए. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए रोहिंग्या मुस्लिमों का जिक्र किया था. जिसके बाद वो अपने बयान में ही फंस गए.
परेश रावल ने अपनी गलती को मान लिया है. उनका कहना है कि उनके शब्दों का जो मतलब निकाला जा रहा है, वो असल में उनका मतलब नहीं था. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बिल्कुल मछली कोई मुद्दा नहीं है. क्योंकि गुजराती भी मछली पकाते और खाते हैं. लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि बंगाली से मेरा मतलब गैर कानूनी रूप से यहां रह रहे बांगलादेशी और रोहिंग्या मुस्लिमों से था. लेकिन फिर भी अगर मैंने आपकी भावनाओं को आहत किया तो मैं माफी चाहता हूं.’
गुजरात में पहले चरण के मतदान से पहले वलसाड में लोगों गुजराती भाषा में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था ”महंगे गैस सिलेंडर और रोजगार की मांग को लेकर सरकार की तरफ से सफाई देने की कोशिश की. इस दौरान परेश रावल ने कहा, ‘गैस सिलेंडर महंगा है लेकिन ये सस्ता हो जाएगा. लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा, लेकिन क्या होगा जब रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी आपके आसपास रहने लगेंगे. जैसा कि दिल्ली में हो रहा है. तब आप गैस सिलेंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?’
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…