देश

Gujarat Elections: गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान, मैदान में 788 उम्मीदवार, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है. इस चुनाव में 788 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पांच साल पहले इन सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, लेकिन इस बार सियासी हालात बदले हुए हैं. कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है और मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है.

कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए पहले चरण का चुनाव अहम

2017 में बीजेपी को सौराष्ट्र में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था और कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा था जबकि दक्षिण गुजरात में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की थी. कांग्रेस और बीजेपी के बीच सौराष्ट्र-कच्छ की कुछ सीटों पर सीधा मुकाबला है तो कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है. सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के इलाके में पाटीदार समुदाय अहम है. यहां ओबीसी वर्ग की संख्या भी काफी अधिक है.

पहले चरण में 2.39 करोड़ वोटर्स

पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर कुल 788 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मतदान के लिए 25393 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. पहले चरण के लिए कुल मतदाता 2,39,56,817 हैं, जो इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें पुरुष मतदाता 1,24,22,518, महिला मतदाता 1,15,33,797 और थर्ड जेंडर मतदाता 503 हैं. राजकोट, सुरेंद्रनगर, कच्छ, मोरबी, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी और वलसाड की सीटों पर 2017 के चुनाव में 68 फीसदी वोटिंग हुई थी.

788 उम्मीदवार मैदान में

दक्षिण गुजरात में 7 जिले की 35 सीटें हैं जबकि सौराष्ट्र-कच्छ के 12 जिले की 54 सीटों पर मतदान होना है. पहले चरण में बीजेपी ने 89 उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि कांग्रेस ने 89 तो आम आदमी पार्टी ने 88 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. वहीं, बसपा ने 57, AIMIM ने 6 सपा ने 1 (निर्दलीय कैंडिडिट को समर्थन) सीट पर कैंडिडेट उतारा है. पहले चरण में 70 महिला उम्मीदवार हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 339 दावेदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

दलबदलुओं के सहारे बीजेपी

2017 के विधानसभा चुनाव में सौराष्ट्र-कच्छ इलाके से जीते हुई कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं. इनमें मोरबी से बृजेश मेरजा
लिंबडी से सोमा पटेल, विसावदार से हर्षद रिबदिया, ध्रांगधरा से परसोतम सबरिया, जसदान से कुंवरजी बावलिया, जामनगर से वल्लभ धाराविया, मानवदार से जवाहर चावड़ा, तलाला से भगवान बरद, धारी से जेवी काकड़िया और गढ़डा से प्रवीण मारू हैं. देखना है क्या ये उम्मीदवार बीजेपी को जीत दिला पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Gujarat Election: गुजरात में बोले CM योगी- गोधरा में रामभक्तों ने बलिदान दिया, कांग्रेस आस्था का अपमान करती थी

2017 के चुनाव में क्या ट्रेंड था?

2017 के चुनाव में गुजरात में सौराष्ट्र-कच्छ के इलाके में बीजेपी पर कांग्रेस भारी पड़ी थी जबकि दक्षिण गुजरात में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था. बीजेपी ने 48 (49.3%) तो कांग्रेस ने 38 (41.7%) सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, अन्य के खाते में 3 (9%) सीटें गई थीं.

सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों पर 65 फीसदी वोटिंग हुई थी और यहां कांग्रेस के खाते में 28 सीटें, बीजेपी को 20 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिली थीं. जबकि, दक्षिण गुजरात की 35 सीटों पर 70 फीसदी वोटिंग हुई थी, जिनमें बीजेपी को 27 सीटों पर और कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली थीं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

28 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

40 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

49 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago