एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान
Delhi MCD Elections: दिल्ली एमसीडी चुनावों में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा को सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. सीएम शिवराज ने अरविंद केजरीवाल को ‘गिरगिट’ से भी तेज रंग बदलने वाला बताते हुए कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वाले केजरीवाल अब श्रीराम का नाम जप रहे हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ऐसे भष्मासुर हैं, जिन्होंने अपने गुरु का ही कबाड़ा कर दिया, इसलिए धोखे में नहीं आना. सीएम शिवराज ने दिल्ली के चंदर नगर में आयोजित जनसभा में केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी केवल खोखला प्रचार करती है. जबकि भाजपा सेवा को ही विचार मानकर काम करती है.
सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल तो करप्शन वॉल और करप्शन किंग हो गये हैं. उनका एक मंत्री जेल में मसाज करा रहा है और एक मंत्री मसाज कराकर जेल जाने की तैयारी कर रहा है. दिल्ली वाले जानते हैं शराब घोटाले से लेकर कितने घोटाले केजरीवाल ने किए हैं, दिल्ली को तबाह और बर्बाद कर दिया, दिल्ली की जनता का जीवन प्रदूषण की घुट रहा है.
सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलने का काम करते हैं और भाजपा जनहित के कामों में विश्वास करती है. हमारे लिए सेवा ही विचार है. हम काम करते हैं, कूड़ा घर की जगह लाइब्रेरी बना कर दे दी उन्होंने कहा कि केजरीवाल, झूठ बोले कौवा काटे, केजरीवाल से डरियो, धोखा देकर निकल जाएंगे तुम देखते रहियो.
ये भी पढ़ें: Delhi MCD Election: ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं, करप्शन वॉल हैं केजरीवाल, बोले- शिवराज सिंह चौहान
सीएम शिवराज ने अपनी जनसभा में कहा कि केजरीवाल पहले राम मंदिर का विरोध करते थे और आज जब राम मंदिर बन रहा है तो जय श्रीराम का नाम जपते फिर रहें हैं. चुनावों में खोखला प्रचार करने केजरीवाल मध्यप्रदेश में रोज फ्रंटपेज पर विज्ञापन दे रहे हैं केजरीवाल, जबकि दिल्ली की जनता परेशान है. वहीं पंजाब में अपराध बढ़ रहे हैं, गोलियां चल रहीं हैं और विज्ञापन छप रहा है हंसता-बढ़ता पंजाब. जनता का पैसा बर्बाद करने में जुटे है पंजाब और केजरीवाल सीएम.
सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. एक रुपए में गरीब को भोजन कराने वाली पार्टी भाजपा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण हो रहा है. 2014 के बाद विश्व का भारत को देखने का दृष्टिकोण बदल गया है. आज ये स्थिति है कि रूस, अमेरिका और चाइना भी मोदी-मोदी कर रहा है. उन्होंने कहा वन सन, वन ग्रिड, वन वर्ल्ड, तो ब्रिटेन ने कहा वन नरेंद्र मोदी। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है.
– भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…