फोटो-सोशल मीडिया
Gujarat: सूरत के सचिन पाली गांव के कृष्णानगर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर ताश के पत्तों की तरह 6 मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई है. घटना के बाद से ही यहां पर राहत कार्य जारी है. अभी तक 7 शव बरामद किए गए हैं और एक महिला को बचाया गया है. वहीं 15 से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आई है. फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर DCP राजेश परमार का ताजा बयान सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि “एक महिला को बचा लिया गया है और अभी तक 7 शव बरामद किए गए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मलबा हटाने का काम लगातार जारी है.”
खबरों के मुताबिक भारी बारिश के कारण जर्जर इमारत भरभरा कर गिर गई. सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि इमारत गिरने की सूचना के बाद राहत बचाव का काम शुरू कर दिया गया था औऱ मलबे में फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है. एनडीआरएफ की टीम कड़ी मेहनत कर रही है.
बताया जा रहा है कि इमारत का मालिक विदेश में रहता है. तो वहीं मीडिया सूत्रों के मुताबिक इमारत के जर्जर होने के कारण सूरत महानगर पालिका ने इसे खाली करने के आदेश भी दिए थे. इसके बाद अधिकतर लोग इस इमारत को खाली करके चले गए थे लेकिन 5 से 6 परिवार यहां पर रह रहे थे. वहीं घटना के बाद सूरत के जिलाधिकारी सौरभ पारधी ने बताया कि ‘एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से तलाश और बचाव अभियान जारी है. हमें उम्मीद है कि अभियान कुछ घंटे में खत्म हो जाएगा.”
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…