फोटो-सोशल मीडिया
PM Modi Congratulated Keir Starmer: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ( Keir Starmer) को बधाई दी. दोनों नेताओं के बीच फोन पर बात हुई और इस दौरान पीएम मोदी ने उनको भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित किया. इसके अलावा दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की दिशा में काम करने पर सहमति जताई.
बता दें कि दोनों देशों के नेताओं के बीच फोन पर बात हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने स्टार्मर को आम चुनावों में उनकी और लेबर पार्टी की जीत पर बधाई दी. इसी के साथ ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि “कीर स्टार्मर से बात करके खुशी हुई. उन्हें यूके का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी. हम अपने लोगों की प्रगति और समृद्धि तथा वैश्विक भलाई के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत भारत-यूके आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में अब यूट्यूब, फेसबुक-इंस्टाग्राम… सब पर सरकार लगाने जा रही है बैन; चौंकाने वाली वजह आई सामने
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और भारत व यूके के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने व आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई. इसी के साथ ही दोनों नेताओं ने यूके और भारत के बीच लिविंग ब्रिज, 2030 रोडमैप के महत्व पर चर्चा की और इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दोनों देशों के लिए रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला है जिस पर दोनों देश सहयोग बेहतर करेंगे.
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि “ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की गई. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की.”
गौरतलब है कि ब्रिटेन में हुए हालिया आम चुनावों में लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 650 में से 412 सीटों पर कब्जा जमाया और 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है. लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं. इसके बाद शनिवार को ही पीएम मोदी ने उनको बधाई दी थी और फोन पर बात की थी. इस दौरान कीर स्टार्मर ने की पीएम मोदी के नेतृत्व कौशल की सराहना की.
-भारत एक्सप्रेस
Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…
Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…
यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…
प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…
राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…