देश

Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात चुनाव में ओवैसी की AIMIM कितना बड़ा फैक्टर होगी? जानिए क्या कहते हैं Exit Polls

Gujarat Exit Poll 2022: एग्जिट पोल में गुजरात की जिन 182 सीटों के नतीजों का अनुमान जताया है, इनमें 13 सीट पर ओवैसी की पार्टी ने भी चुनाव लड़ा. चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले से ही ओवैसी गुजरात में लगातार रैलियां कर रहे थे. ओवैसी को उम्मीद थी कि बिहार की तरह वो गुजरात में कुछ सीटें जीतने में कामयाब हो सकते हैं, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों में AIMIM को कोई सीट मिलने के आसार नहीं है.

चुनावी राजनीति में जो भी गुंजाईश हो सकती थी, असदुद्दीन ओवैसी ने उसे तलाशने की पूरी कोशिश की. प्रचार के दौरान दुआएं मांगी, मिन्नते की, गिड़गिड़ाएं, आंसु तक बहाए. लेकिन कुछ काम नहीं आया.

ओवैसी को लेकर हैरान करने वाली बात आई सामने

गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल (Gujarat Exit Poll 2022) के नतीजों में AIMIM प्रमुख ओवैसी को लेकर हैरान करने वाली बात सामने आई है. ओवैसी ने गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से केवल 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. भाजपा विरोधी दल ओवैसी पर ‘वोटकटवा’ होने का आरोप लगाते रहे हैं. अब एग्जिट पोल में इसे लेकर भी नतीजे आए हैं.

गुजरात में ओवैसी की पार्टी कितना बड़ा फैक्टर बनी?

टाइम्स नाउ नवभारत एग्जिट पोल (Gujarat Exit Poll 2022) के अनुसार, जनता से सवाल किया गया था कि ‘गुजरात में ओवैसी की पार्टी कितना बड़ा फैक्टर बनी?’ जवाब देने के लिए चार विकल्प (वोटकटवा, मुस्लिम वोट हासिल किया, संगठन खड़ा हो रहा, कह नहीं सकते) दिए गए थे. महज 12 फीसदी लोगों ने कहा कि ओवैसी का संगठन खड़ा हो रहा है.

सोर्स- टाइम्स नाउ नवभारत एक्जिट पोल

गुजरात चुनाव में ओवैसी कितना बड़ा फैक्टर

वोटकटवा – 30 प्रतिशत

मुस्लिम वोट हासिल किया- 22 प्रतिशत

संगठन खड़ा हो रहा- 12 प्रतिशत

कह नहीं सकते- 36 प्रतिशत

30 फीसदी लोगों ने कहा- ओवैसी ‘वोटकटवा’ हैं

एग्जिट पोल में चौंकाने वाली बात ये रही कि 36 फीसदी लोगों कन्फ्यूजन की स्थिति दिखाई है, यानी ‘कह नहीं सकते’. तो वहीं 30 फीसदी लोगों ने ओवैसी को ‘वोटकटवा’ बताया. 22 फीसदी लोगों ने कहा कि ओवैसी की पार्टी ने मुस्लिम वोट हासिल किया. साथ ही 12 फीसदी लोग मानते हैं कि उनका संगठन गुजरात में खड़ा हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात में किसका पलड़ा भारी, BJP-AAP में कौन मारेगा बाजी

वोटकटवा के सवाल पर ओवैसी क्या कहते हैं?

ओवैसी को चुनाव से इतर भी अक्सर ऐसे सवालों से जूझते हुए देखा जाता है कि क्या वो बीजेपी की ‘बी टीम’ हैं? हाल के कई मीडिया इंटरव्यू में ओवैसी ने ऐसे सवालों का जवाब दिया है. ओवैसी कहते हैं कि गुजरात में अब से पहले वह चुनाव लड़ने नहीं आए तो कांग्रेस, बीजेपी को क्यों नहीं हरा सकी?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago