कांग्रेस नेता इंद्रनील राजगुरु
Gujarat Elections: चुनावों के दौरान विवादित बयानबाजी आम बात है. गुजरात चुनावों के दौरान भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. कांग्रेस के नेता इन्द्रनील राजगुरु ने रविवार को एक विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अल्लाह और महादेव को एक हैं.
राजकोट ईस्ट से उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु ने विवादित बयान देते हुए कहा,”मेरे विचार से महादेव और अल्लाह दोनों बराबर हैं. महादेव अजमेर में हैं और अल्लाह सोमनाथ में रहते हैं.” उन्होंने कहा, “जब मैं अपने हिन्दू भाइयों के साथ बस में अजमेर जाता हूं तो मुझे उतनी ही खुशी मिलती है जितनी में मुस्लिम भाइयों से भरी ट्रेन में अजमेर जाता हूँ. जो लोग हमे बताना चाहते हैं वो ये जान लें कि हम सभी इंसान हैं.”उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए आगे कहा, “हिंदुत्व की वजह से महंगाई कम नहीं होने वाली है, हिंदुत्व के नाम पर पुलिस थानों में न्याय नहीं मिलने वाला है. शासन में बैठी भाजपा की सरकार ने समाज में ऐसी व्यवस्था बना रखी है कि चीजों को गलत तरीके से पेश किया जा सके.”
भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर ने राजकोट ईस्ट से कांग्रेस के उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु के बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा,”कांग्रेस के नेता अवसरवादी है और कांग्रेस के नेता धर्म कि राजनीति कर रहे हैं.” वहीं, राजकोट ईस्ट से भाजपा के उम्मीदवार उदयकुमार कांगड़ ने कांग्रेस नेता राजगुरु के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान है. उन्होंने कहा कि सोमनाथ पहला ज्योतिर्लिंग है, उन्हें सोमनाथ के बारे में ऐसा नहीं बोलना चाहिए.
विवाद बढ़ता देख कांग्रेस के उम्मीदवार ने सफाई देते हुए कहा,”मोरबी ब्रिज हादसे के वक़्त ये किसी ने नहीं देखा कि बचाने वाला हिन्दू है या मुसलमान है. रक्तदान करते वक़्त ये किसी ने नहीं पूछा कौन हिन्दू है और कौन मुसलमान है.” कांग्रेस उम्मीदवार ने आगे कहा कि वो कौमी एकता की मिसाल देना चाहते थे लेकिन उनके दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…