खेल

FIFA2022: स्पेन से मुकाबला बराबरी पर छूटा, जर्मनी की राह हुई मुश्किल, क्रोएशिया ने कनाडा को रौंदा

Spain vs Germany FIFA2022: कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप (FIFA2022) में रविवार को Spain और Germany की टीमें आमने-सामने थीं. ग्रुप-ई के इस मुकाबले में चार बार की चैंपियन जर्मनी और 2010 की विजेता स्पेन के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा, जिसके बाद जर्मनी की आगे की राह मुश्किल हो गई है. दिलचस्प बात ये रही कि दोनों टीमों के लिए गोल सब्टीट्यूट प्लेयर्स ने किए.

स्पेन के लिए अल्वारो मोराटा ने गोल दागा जबकि जर्मनी के लिए निकलास फुलक्रग ने गोल दागकर अपनी टीम को हार से बचा लिया.अब जर्मनी को अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने अंतिम ग्रुप मैच में कोस्टारिका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. इसके अलावा ये भी उम्मीद करनी होगी कि स्पेन जापान को हार दे.

स्पेन ने दिखाया आक्रामक खेल

स्पेन और जर्मनी के बीच हुए मुकाबले में शुरू से ही 2010 की विजेता स्पेन हावी लग रही थी. सातवें मिनट में ही दानी ओलमो गोल करने के करीब आ गए थे, लेकिन जर्मन गोलकीपर मैनुएल नेउर ने इस अटैक को नाकाम कर दिया. 33वें मिनट में टोरेस ने एक और मूव बनाया लेकिन गेंद क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई. इसके बाद जर्मनी ने काउंटर अटैक शुरू किया. रूडिगर ने एक बार गेंद को हेडर के जरिए गोलपोस्ट में भेज दिया था लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी की मदद से उन्हें ऑफ साइड करार दे दिया गया.

ये भी पढ़ें: FIFA2022: लियोनेल मेसी ने मैराडोना की बराबरी की, झन्नाटेदार गोल दागकर अर्जेंटीना को दिलाई मैक्सिको के खिलाफ जीत

1-1 से बराबरी पर छूटा मैच

दूसरे हाफ में भी स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाया और ये रणनीति जल्द ही कारगर साबित हुई जब अल्वारो मोराटा ने 62वें मिनट में जोर्डी अल्बा के एक बेहतरीन क्रॉस को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया. जर्मनी की तरफ से फुलक्रग ने 83वें मिनट में मुसियाला के पास पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया. आखिरी मिनटों में हुए इस गोल ने जर्मनी को हार से बचा लिया लेकिन अब टीम को कोस्टारिका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

क्रोएशिया ने कनाडा को 4-1 से रौंदा

एक अन्य मैच में क्रोएशिया ने कनाडा को 4-1 से रौंदकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. कनाडा ग्रुप F में अब तक अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है. मैच के दूसरे मिनट में ही कनाडा की तरफ से डेविस ने हेडर के जरिए गोल दाग दिया था लेकिन उसके बाद क्रोएशिया ने एक के बाद एक 4 गोल दागकर कनाडा की उम्मीदों को तोड़ दिया.

Bharat Express Desk

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

15 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

54 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago