देश

गुना को 350 करोड़ रुपए की सौगात! ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिजली, सड़क और रेलवे प्रोजेक्ट्स से बदली जिले की तस्वीर

गुना में विकास कार्यों ने इस बार तेज रफ्तार पकड़ ली है. केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान जिले को करीब 350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इन योजनाओं में लोकार्पण, भूमिपूजन और नई परियोजनाओं की शुरुआत शामिल रही. पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास विजन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में आगे बढ़ता दिखा.

दौरे की शुरुआत कांजा गांव स्थित कूनो नदी के उद्गम स्थल से हुई. यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 700 पौधे लगाए गए. साथ ही ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की भी शुरुआत की गई. इस मौके पर चिनेेरा गांव में करीब 17.98 लाख रुपये की लागत से बने चेक डैम का लोकार्पण हुआ. सिंधिया ने साफ कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

बिजली और ऊर्जा में बड़ा बदलाव

गुना के मुद्रा हनुमान क्षेत्र में 278 करोड़ रुपये के सबस्टेशन की आधारशिला रखी गई. इस परियोजना से करीब 225 गांवों के ढाई लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. इसके लिए 100 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन भी बिछाई जा रही है. इसके अलावा खुटियावाड़ में 20 करोड़ रुपये का 4.5 मेगावाट सोलर प्लांट शुरू हुआ, जो हर साल लाखों यूनिट स्वच्छ ऊर्जा देगा.

रेलवे, सड़क और शिक्षा में भी सुधार

गुना रेलवे स्टेशन से बीना–रुठियाई–बीना मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई. यात्रियों की सुविधा के लिए समय में बदलाव का प्रस्ताव भी भेजा गया है. इसके साथ ही 11.64 करोड़ रुपये की लागत से बनी तीन नई सड़कों और करीब 3 करोड़ रुपये की फल-सब्जी मंडी का भी भूमिपूजन किया गया. 14.74 करोड़ रुपये की लागत से बना आईटीआई भवन भी युवाओं के कौशल विकास में अहम भूमिका निभाएगा.

दौरे के दौरान दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंधिया ने कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की समीक्षा की. जिले में 150 बिस्तरों वाला नया अस्पताल, एमआरआई और अन्य आधुनिक मशीनों की स्थापना पर काम चल रहा है. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है. साथ ही कूनो नदी पुनर्जीवन और कई सिंचाई परियोजनाओं पर भी तेजी से काम जारी है.

ये भी पढ़ें- सेशेल्स में प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे पीएम मोदी: बोले- ‘मातृभूमि से गहरा जुड़ाव और वहां की तरक्की में भारतीयों का योगदान सराहनीय’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

12 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

15 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

28 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

38 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

51 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

53 minutes ago