Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुना को 350 करोड़ रुपए की सौगात! ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिजली, सड़क और रेलवे प्रोजेक्ट्स से बदली जिले की तस्वीर

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय गुना प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में लगभग 350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शुभारंभ कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की.

गुना में विकास कार्यों ने इस बार तेज रफ्तार पकड़ ली है. केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान जिले को करीब 350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इन योजनाओं में लोकार्पण, भूमिपूजन और नई परियोजनाओं की शुरुआत शामिल रही. पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास विजन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में आगे बढ़ता दिखा.

दौरे की शुरुआत कांजा गांव स्थित कूनो नदी के उद्गम स्थल से हुई. यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 700 पौधे लगाए गए. साथ ही ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की भी शुरुआत की गई. इस मौके पर चिनेेरा गांव में करीब 17.98 लाख रुपये की लागत से बने चेक डैम का लोकार्पण हुआ. सिंधिया ने साफ कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

बिजली और ऊर्जा में बड़ा बदलाव

गुना के मुद्रा हनुमान क्षेत्र में 278 करोड़ रुपये के सबस्टेशन की आधारशिला रखी गई. इस परियोजना से करीब 225 गांवों के ढाई लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. इसके लिए 100 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन भी बिछाई जा रही है. इसके अलावा खुटियावाड़ में 20 करोड़ रुपये का 4.5 मेगावाट सोलर प्लांट शुरू हुआ, जो हर साल लाखों यूनिट स्वच्छ ऊर्जा देगा.

रेलवे, सड़क और शिक्षा में भी सुधार

गुना रेलवे स्टेशन से बीना–रुठियाई–बीना मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई. यात्रियों की सुविधा के लिए समय में बदलाव का प्रस्ताव भी भेजा गया है. इसके साथ ही 11.64 करोड़ रुपये की लागत से बनी तीन नई सड़कों और करीब 3 करोड़ रुपये की फल-सब्जी मंडी का भी भूमिपूजन किया गया. 14.74 करोड़ रुपये की लागत से बना आईटीआई भवन भी युवाओं के कौशल विकास में अहम भूमिका निभाएगा.

दौरे के दौरान दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंधिया ने कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की समीक्षा की. जिले में 150 बिस्तरों वाला नया अस्पताल, एमआरआई और अन्य आधुनिक मशीनों की स्थापना पर काम चल रहा है. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है. साथ ही कूनो नदी पुनर्जीवन और कई सिंचाई परियोजनाओं पर भी तेजी से काम जारी है.

ये भी पढ़ें- सेशेल्स में प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे पीएम मोदी: बोले- ‘मातृभूमि से गहरा जुड़ाव और वहां की तरक्की में भारतीयों का योगदान सराहनीय’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital