देश

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात: पहले गर्लफ्रेंड को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा, फिर रेलवे ट्रैक पर किया सुसाइड

Gurugram Crime: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक 25 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पहले अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया. इस खौफनाक ‘मर्डर और सुसाइड’ की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

कॉल रिसीव न होने पर हुआ खुलासा

यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-55 इलाके की है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती इशाका यहां एक PG में रहती थी. इशाका के परिवार वालों के लगातार फोन करने पर जवाब न मिलने पर मामले का खुलासा हुआ. अनहोनी की आशंका के चलते परेशान परिजनों ने फौरन गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.

जानकारी मिलते ही जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए. कमरे के फर्श पर इशाका की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी. उसे बहुत ही बेरहमी से चाकू से गोदा गया था. पुलिस ने तुरंत क्राइम सीन को सील कर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया.

प्रेमिका की हत्या के बाद खुदकुशी

पुलिस अभी इशाका के कातिल की सुराग थामने की कोशिश ही कर रही थी कि जांच में उसके एक दोस्त का नाम सामने आया. पता चला कि छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक, जो खुद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, वारदात के वक्त इशाका के कमरे पर आया था.

वहीं, पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि तभी रेलवे पुलिस से एक सूचना मिली. गुरुग्राम रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला था. जब पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि वह शव किसी और का नहीं बल्कि आरोपी श्रेष्ठ मलिक का ही था. उसने इशाका को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया.

तलाश में जुटी पुलिस

सेक्टर-56 थाने के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को इत्तिला कर दी गई है. आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ कि एक हंसते-खेलते युवा इंजीनियर ने इतना आत्मघाती कदम उठा लिया, इसकी असल वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि कड़ियों को जोड़ा जा सके.

ये भी पढ़ें: चश्मदीदों को धमकी, मां की बेबसी और डायल 112 का वो कॉल; वैशाली में वर्दी वाली बेटी के साथ किसने की हैवानियत?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

22 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

44 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

44 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

55 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago