Vaishali Home Guard Case
Vaishali Home Guard Case: बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला होमगार्ड को सरेआम रास्ते से अगवा कर उसके साथ रेप किया गया. महिला को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. इस दौरान पीड़िता की छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है.
घटना गौरौल थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान गांव के ही सुबोध पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, सुबोध पहले पीड़िता का फिजिकल ट्रेनर था. आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान उसने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे. इन्हीं के जरिए वह महिला होमगार्ड को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था और शादी करने का दबाव बना रहा था.
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. इसके बावजूद वह पीड़िता को धमकी देता था कि अगर उसने शादी से इनकार किया तो वह उसे गोली मार देगा.
सोशल मीडिया में प्रकाशित महिला होम गार्ड जवान के साथ घटित घटना के संबंध में…@bihar_police@dm_vaishali#hajipur#vaishali pic.twitter.com/etiV9hOn8a
— Vaishali District Police, Bihar (@SpVaishali) July 12, 2026
पीड़िता की छोटी बहन के मुताबिक, शुक्रवार को दोनों बहनें साइकिल से बाजार गई थीं. वहां उन्हें लगा कि कोई युवक उनका पीछा कर रहा है. सामान खरीदने के बाद जब वे घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में सुबोध पासवान और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने उनका रास्ता रोक लिया.
छोटी बहन का आरोप है कि सुबोध ने उसकी बहन के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी. गांव के एक व्यक्ति ने दोनों बहनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की. इसके बाद सुबोध पीड़िता को जबरन अपने घर ले गया. छोटी बहन को धक्का देकर कमरे से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागी और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई.
परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर से महिला होमगार्ड को बेहोशी की हालत में बरामद किया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना के चश्मदीदों के मुताबिक दोनों बहनें साइकिल से जा रही थीं. तभी दो युवक आए और दोनों से मारपीट करने लगे. जब चश्मदीदों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देकर वहां से हटने को कहा.
पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह बेटी को छुड़ाने आरोपी के घर पहुंचीं, तो सुबोध पासवान और उसके भाई टुनटुन पासवान ने बेटी को छोड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
ये भी पढ़ें- ‘भगवान न करे वो जीतकर आएं…’, बांकीपुर जंग के बीच गिरिराज सिंह ने पीके को क्यों कहा फ्रॉड और चोर?
परिवार का कहना है कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था. नौकरी लगने के बाद भी वह उसे परेशान करता रहा और शादी के लिए दबाव बनाता रहा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…