रिपोर्ट- तनु चौधरी
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क की पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया गया. मामले में गुरुग्राम पुलिस ने तेजी दिखाते हुए FIR दर्ज होने के करीब सात घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान 24 वर्षीय दीपक मावी के रूप में हुई है. वह हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव कोट का रहने वाला है और पार्किंग अटेंडेंट के तौर पर काम करता है.
घटना 10 सितंबर की बताई जा रही है. शिकायतकर्ता अपनी कार पार्क करने के लिए मैग्नम ग्लोबल पार्क पहुंचे थे. इसी दौरान पार्किंग की व्यवस्था को लेकर वहां मौजूद अटेंडेंट से उनकी कहासुनी हो गई.
शुरुआत में मामला सिर्फ बहस तक था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान दीपक मावी ने पास में पड़ी लोहे की पाइप उठा ली और रिटायर्ड सैन्य अधिकारी पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके हाथ में चोट आई.
पुलिस को घटना की जानकारी 11 सितंबर को मिली थी. हालांकि, उस समय पीड़ित ने पुलिस को लिखित रूप से बताया था कि वह अपनी शिकायत बाद में दर्ज कराएंगे. इसके बाद 13 सितंबर को उन्होंने सेक्टर-65 थाने में लिखित शिकायत दी.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तेजी से कार्रवाई की.
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 14 सितंबर को करीब सात घंटे के भीतर दीपक मावी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर उसका शिकायतकर्ता के साथ विवाद हुआ था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी बताया कि गुस्से में उसने पास में पड़ी लोहे की पाइप उठाई और शिकायतकर्ता के हाथ पर वार कर दिया.
ये भी पढ़ें-पीएम के 25 साल के जनसेवा सफर पर MP में सेवा का महाकुंभ,17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…