Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर विवाद, रिटायर्ड आर्मी अफसर पर लोहे की पाइप से हमला; आरोपी हुआ गिरफ्तार

गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. हमले में अधिकारी के हाथ में चोट आई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट- तनु चौधरी


गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क की पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया गया. मामले में गुरुग्राम पुलिस ने तेजी दिखाते हुए FIR दर्ज होने के करीब सात घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान 24 वर्षीय दीपक मावी के रूप में हुई है. वह हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव कोट का रहने वाला है और पार्किंग अटेंडेंट के तौर पर काम करता है.

कार पार्क करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना 10 सितंबर की बताई जा रही है. शिकायतकर्ता अपनी कार पार्क करने के लिए मैग्नम ग्लोबल पार्क पहुंचे थे. इसी दौरान पार्किंग की व्यवस्था को लेकर वहां मौजूद अटेंडेंट से उनकी कहासुनी हो गई.

शुरुआत में मामला सिर्फ बहस तक था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान दीपक मावी ने पास में पड़ी लोहे की पाइप उठा ली और रिटायर्ड सैन्य अधिकारी पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके हाथ में चोट आई.

शिकायत दर्ज करने में लगा समय

पुलिस को घटना की जानकारी 11 सितंबर को मिली थी. हालांकि, उस समय पीड़ित ने पुलिस को लिखित रूप से बताया था कि वह अपनी शिकायत बाद में दर्ज कराएंगे. इसके बाद 13 सितंबर को उन्होंने सेक्टर-65 थाने में लिखित शिकायत दी.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तेजी से कार्रवाई की.

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 14 सितंबर को करीब सात घंटे के भीतर दीपक मावी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर उसका शिकायतकर्ता के साथ विवाद हुआ था.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी बताया कि गुस्से में उसने पास में पड़ी लोहे की पाइप उठाई और शिकायतकर्ता के हाथ पर वार कर दिया.

ये भी पढ़ें-पीएम के 25 साल के जनसेवा सफर पर MP में सेवा का महाकुंभ,17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital