Bharat Express DD Free Dish

दिशा सालियान केस में नया मोड़, 8 जून की रात आखिर क्या हुआ था? CBI खोलेगी राज, FIR में कई बड़ा नाम

Disha Salian Death Case Update: CBI ने दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज कर ली है. इस केस में फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई नाम सामने आए हैं.

CBI registers FIR

CBI ने दर्ज की FIR

Disha Salian Death Case Update: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने बड़ा कदम उठाया है. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस एफआईआर में फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई नाम सामने आए हैं.

किन-किन लोगों के नाम आए सामने?

जांच में जिन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं उनमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी हैं, जिनका नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में भी आया था. इसके अलावा एक्टर डिनो मोरेया, सूरज पंचोली और दिशा सालियान के मंगेतर रोहन राय का नाम भी सामने आया है. राजनीतिक जगत से आदित्य ठाकरे का नाम भी इस केस में फिर से जुड़ गया है.

दिशा सालियान की मौत का मामला

8 जून 2020 की रात दिशा सालियान मुंबई की एक ऊंची इमारत की 14वीं मंजिल से गिर गई थीं. इसके कुछ ही दिनों बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था. उस समय दोनों मामलों को आत्महत्या बताया गया था. मुंबई पुलिस ने दिशा की मौत को एक्सीडेंटल डेथ माना था.

पिता की याचिका और हाईकोर्ट का आदेश

दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप कर हत्या की गई थी और पुलिस ने जांच में लापरवाही बरती. कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए और केस CBI को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें-‘कम बजट, बड़ा जुनून’: 200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’, भारत एक्सप्रेस ने खास प्रोमो जारी कर दी बधाई

CBI ने अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छह साल पुराने इस केस में नए सिरे से जांच होने जा रही है. यह देखना अहम होगा कि CBI की कार्रवाई किस दिशा में जाती है और क्या नए सबूत सामने आते हैं.

ये भी पढ़ें-‘भगवान और डॉक्टर में कोई अंतर नहीं…’, यशोदा हॉस्पिटल ने किया अनुप्रिया नागर का सम्मान; ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम को आजीवन मिलेगा मुफ्त इलाज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read