देश

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब’, देशवासियों ने गुवाहाटी में यूं की प्रधानमंत्री की तारीफ

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और संघर्षविराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया है. पीएम मोदी ने सोमवार रात को अपने संबोधन में आतंक के खिलाफ भारत की सख्त नीति को स्पष्ट किया और मंगलवार को आदमपुर एयरबेस पहुंचकर देश के वीर जवानों के शौर्य को सलाम किया. पीएम के संबोधन पर देशवासियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. गुवाहाटी में भी लोगों का मानना है कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत मजबूत बन रहा है और उनके नेतृत्व में भारत की सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

स्थानीय निवासी प्रियाक्षी ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद हमारी सरकार और सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में आतंकियों को ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. पीएम मोदी के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई हुई. पहले आतंकी घटनाओं में एक्शन लेने में काफी देरी होती थी. लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत बना है और जवाब देना जानता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी आदमपुर एयर बेस पहुंचे, जवानों से मिले, मुझे लगता है कि इससे कहीं न कहीं जवानों को प्रेरणा मिलेगी.

बिपुल ने बताया कि बहुत अच्छा लगा कि पीएम मोदी आदमपुर एयर बेस में सभी जवानों से मिले. पीएम मोदी ने हमारे सैनिकों का उत्साहवर्धन किया. रतन ने बताया कि पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में सही कहा था कि ‘टेरर और टॉक’ एक साथ नहीं हो सकते हैं. किसी अन्य नेता में ऐसी बातें कहने का साहस कभी नहीं हुआ. जिस तरह से पीएम मोदी हमारे जवानों से मिले हैं, इससे हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा. 70 साल से पाकिस्तान आतंकवाद के रास्ते भारत पर हमला करता रहा. लेकिन, इस बार उसे ऐसा जवाब मिला है जिसे वह भूल नहीं पाएगा.

एक अन्य स्थानीय ने बताया कि सिंधु जल संधि निलंबित करने का फैसला बिल्कुल सही है और इसे आगे भी जारी रखना चाहिए.

बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे. उन्होंने कहा, “आतंकवादी कायरों की तरह छिपकर आए थे, लेकिन भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वह हिंद की सेना है. सेना ने उन्हें सामने से हमला करके मारा है. सेना ने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया. नौ आतंकी ठिकाने बर्बाद कर दिए, 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई. आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का अब एक ही अंजाम होगा – तबाही. भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा – विनाश और महाविनाश.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जानता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जानता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

14 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

32 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

59 minutes ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

1 hour ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

2 hours ago