Gwalior wife blackmail case
Gwalior wife blackmail case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद पति ने अपनी पत्नी पर ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रही है और पैसे नहीं देने पर उसे “नीले ड्रम में पैक” कर देने की धमकी दे रही है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह मामला ग्वालियर के मुगलपुरा क्षेत्र का है. पीड़ित राहुल जाटव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल को शिवपुरी निवासी राखी से हुई थी. शादी के बाद शुरुआती दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 23 मई को राखी मायके चली गई और फिर वापस ससुराल नहीं लौटी. राहुल का आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने फोन और वीडियो संदेशों के जरिए उस पर 5 लाख रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसने पुलिस को वीडियो, चैट और अन्य डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं, जिनमें कथित तौर पर पैसों की मांग और धमकियां दर्ज हैं.
राहुल ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हैं और उसी के इशारे पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है. उसका कहना है कि पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने और नीले ड्रम में पैक कर देने जैसी धमकियां दी जा रही हैं. पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद राखी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला और वह अपने बताए गए पते पर भी नहीं मिली. जांच में यह सामने आया कि वह सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर सक्रिय है. ऐसे में पुलिस उसकी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, ताकि उसका पता लगाकर पूछताछ की जा सके.
ग्वालियर के सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि राहुल जाटव की शिकायत पर धमकी और वसूली से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि महिला के सामने आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
भारत एक्सप्रेस
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…