Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शादी के ढाई महीने बाद पत्नी पर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग का आरोप, ‘नीले ड्रम’ की धमकी से दहशत में पति

Gwalior wife blackmail case: ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर 5 लाख रुपये मांगने और पैसे नहीं देने पर ‘नीले ड्रम में पैक’ कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला की इंस्टाग्राम लोकेशन ट्रेस कर उसे तलाशने की कोशिश की जा रही है.

Gwalior wife blackmail case

Gwalior wife blackmail case

Gwalior wife blackmail case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद पति ने अपनी पत्नी पर ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रही है और पैसे नहीं देने पर उसे “नीले ड्रम में पैक” कर देने की धमकी दे रही है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शादी के ढ़ाई महीने बाद ही पत्नी करने लगी ब्लैकमेल

यह मामला ग्वालियर के मुगलपुरा क्षेत्र का है. पीड़ित राहुल जाटव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल को शिवपुरी निवासी राखी से हुई थी. शादी के बाद शुरुआती दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 23 मई को राखी मायके चली गई और फिर वापस ससुराल नहीं लौटी. राहुल का आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने फोन और वीडियो संदेशों के जरिए उस पर 5 लाख रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसने पुलिस को वीडियो, चैट और अन्य डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं, जिनमें कथित तौर पर पैसों की मांग और धमकियां दर्ज हैं.

पति ने अवैध संबंध के भी लगाए आरोप

राहुल ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हैं और उसी के इशारे पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है. उसका कहना है कि पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने और नीले ड्रम में पैक कर देने जैसी धमकियां दी जा रही हैं. पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: अस्पताल में सीसीटीवी और गार्ड्स के बावजूद दलालों का बड़ा खेल, परिजनों के विरोध के बाद गर्भवती महिला को ऐसी हालत में छोड़ भागे

पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी को किया जा रहा ट्रेस

पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद राखी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला और वह अपने बताए गए पते पर भी नहीं मिली. जांच में यह सामने आया कि वह सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर सक्रिय है. ऐसे में पुलिस उसकी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, ताकि उसका पता लगाकर पूछताछ की जा सके.

ग्वालियर के सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि राहुल जाटव की शिकायत पर धमकी और वसूली से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि महिला के सामने आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital