देश

कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर, कर्नाटक में पहली मौत दर्ज

कर्नाटक के हसन में एच3एन2 (H3N2) वेरिएंट से 85 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. राज्य में इस वेरिएंट से यह पहली मौत दर्ज की गई है. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हसन के अलूर के रहने वाले बुजुर्ग की मौत एक मार्च को हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डी. रणदीप ने शुक्रवार को एच3एन2 वेरिएंट से मौत की पुष्टि की. मृतक व्यक्ति में ठंड लगना, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण थे.

यह भी पढ़ें-    New Liquor Policy: फिर महंगी हुई शराब, अब हर पर बोतल पर चुकाना 17 रुपये सेस, अधिसूचना जारी

चिकित्सा परीक्षण

मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलूर और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा परीक्षण कर रही हैं. लक्षणों वाले लोगों से स्वाब के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं. विभाग ने कई बीमारियों से ग्रस्त लोगों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की निगरानी के निर्देश दिए हैं. लोगों में जागरुकता पैदा की जा रही है कि लक्षण विकसित होने पर खुद से दवा न लें.

यह भी पढ़ें-   योगी सरकार में अपराधियों पर बड़ा प्रहार, माफिया अतिक अहमद के खास शूटर अब्दुल पर CBI ने कसा शिकंजा

हसन जिले में छह मामलों की पुष्टि

सूत्रों ने कहा कि पूरे राज्य में एच3एन2 के 50 से अधिक मामले सामने आए हैं और अकेले हसन जिले में छह मामलों की पुष्टि हुई है. राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय बैठक की है और इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को एच3एन2 वेरिएंट से ज्यादा खतरा होता है. यह 60 साल से ऊपर के लोगों को भी संक्रमित करता है. सुधाकर ने सलाह दी कि गर्भवती महिलाओं को भी सावधान रहना चाहिए.

-आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

20 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

13 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

21 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago