प्रतीकात्मक फोटो.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना जिले के मेंढर क्षेत्र के बलनोई इलाके में हुई, जहां सेना का एक वाहन रास्ता भटककर खाई में गिर गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई सैनिक घायल हो गए हैं. खबरों के मुताबिक सेना का ट्रक लगभग 300 फीट गहरी खाई में गिर गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, सेना का 11 MLI ट्रक नीलम हेडक्वॉर्टर से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी घोरा पोस्ट के पास वह गहरी खाई में गिर गया. सेना को हादसे की जानकारी मिलते ही 11 MLI की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. ट्रक में कुल 8 जवान सवार थे, जो 11 मराठा रेजिमेंट के थे और लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे.
जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई है वहीं घायल जवानों के लिए बचाव अभियान जारी है और घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.
व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर लिखा कि व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. बचाव अभियान जारी है, और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…