फोटो-सोशल मीडिया
Haj News: हज 2024 यात्रा के लिए यूपी हज समिति ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. जहां एक ओर ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई की वेबसाइट व मोबाइल एप हज सुविधा पर 4 दिसंबर से शुरू हो गए हैं तो वहीं यूपी हज समिति ने भी निर्देश जारी कर लोगों को प्रोसेस की जानकारी दी है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है. हज जाने वाले इच्छुक लोगों से अपील की गई है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले दिशा-निर्देश और घोषणा पत्र एक बार अनिवार्य रूप से पढ़ लें.
हज यात्रा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप से किया जा सकता है. सचिव/कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज यात्रा के संबंध में सभी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास ने मीडिया को जानकारी दी और कहा कि, हज यात्रा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई की वेबसाइट व मोबाइल एप “हज सुविधा” पर 4 दिसंबर से शुरू हो गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि, ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर तय की गई है. हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग आवेदन फॉर्म भरने से पूर्व दिशा-निर्देश और घोषणा पत्र अवश्य पढ़ें. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, आवेदन के लिए मशीन पठित वैद्य अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट का होना आवश्यक है, जो कि आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व का जारी हो व 31 जनवरी 2025 तक वैद्य हो.
ये भी पढ़ें- UP News: रायबरेली में डॉक्टर, पत्नी और उनके 2 बच्चों के शव सरकारी आवास से मिलने के बाद मचा हड़कंप, ये सच्चाई आई सामने
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने पत्रकारों को जानकारी दी कि, हज आवेदन पत्र भरने की सुविधा हज समिति के कार्यालय में भी उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने आगे कहा कि, आवेदन के लिए मशीन पठित वैध अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होने के साथ ही पासपोर्ट आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व का जारी होने के साथ ही 31 जनवरी 2025 तक वैद्य होना भी अनिवार्य है. वहीं हज समिति के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि जिला स्तर पर हज के आवेदन पत्र हज सुविधा केंद्र, साइबर कैफे, ऑनलाइन वेबसाइट एवं मोबाइल एप के जरिए भरे जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि, लखनऊ जिले के लिए उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय में यह केंद्र खोला गया है. उन्होंने आगे बताया कि, मोबाइल एप ‘हज सुविधा’ को प्ले स्टोर या फिर एप्पल के स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…