देश

“राजभर के लिए करेंगे CM से सिफारिश…”, सपा नेता शिवपाल यादव ने मंत्री पद को लेकर ली चुटकी, कांग्रेस को दिखाया आईना

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी में जुटी सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में लगी है और इसको लेकर सपा के वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव सोमवार को पूर्वांचल के बलिया के दौरे पर पहुंचे. इस मौके पर पत्रकारों से मुखातिब शिवपाल ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को लेकर चुटकी ली और उनके अभी तक मंत्री न बन पाने को लेकर तंज कसा. ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने के दावों पर जैसे ही मीडिया ने शिवपाल से सवाल किया तो, उन्होंने कहा कि, इसको लेकर वह सीएम योगी से सिफारिश करेंगे.

बलिया दौरे पर पहुंचने के बाद शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की. तो वहीं पत्रकारों से बात करते हुए ओपी राजभर के मंत्री बनने की बात पर जमकर निशाना साधा. ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि, ‘एक बार फिर हम महाराज जी से उनके लिए सिफारिश कर देंगे कि जल्दी इन्हें दे दो.’ तो वहीं विधानसभा चुनाव में सपा को मिली हार को लेकर कहा कि, ‘जो भी रिजल्ट आया है वो जनता का जनादेश है. इसे सबको स्वीकार करना पड़ेगा, सबको स्वीकार करना चाहिए. हम लोग भी इसे स्वीकार कर रहे हैं.’

मालूम हो कि जुलाई महीने में जब सपा गठबंधन छोड़कर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए हैं, तभी से वह लगातार मंत्री बनने का दावा कर रहे हैं और इस बात को लेकर कई बार वह मंच से भी कह चुके हैं. तो वहीं माना जा रहा था कि योगी के मंत्रीमंडल का विस्तार होने पर उनको मंत्री बनाया जाएगा. बीते दिनों मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी इसके संकेत दिए थे. हालांकि यूपी में मंत्री मंडल विस्तार कब होगा, ये अभी तय नहीं हो पाया है. तो दूसरी ओर ओपी राजभर का मंत्री बनने का इंतजार लम्बा होता जा रहा है, जिस पर आए दिन बयानबाजी जारी है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: ‘दंड, छत्र और पादुका लेकर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न आएं संत’, ट्रस्ट ने की अपील; तैयार हुई अतिथियों की अंतिम सूची

INDIA गठबंधन को लेकर कही ये बात

इंडिया गठबंधन को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि, ‘इंडिया गठबंधन 2024 के लिए ही बना है. हम 2024 के लिए सभी दलों से बातचीत करेंगे और 2024 की तैयारी करेंगे.’ इसी के साथ ही शिवपाल ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कि, “पहले तो कांग्रेस को इससे सबक लेना चाहिए. सभी को सबक लेना चाहिए और इंडिया गठबंधन को मजबूत करके ही चुनाव लड़ना चाहिए.” शिवपाल ने आगे कहा कि, हार की सभी लोग समीक्षा कर लेंगे. हम लोग भी समीक्षा करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

5 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

12 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

19 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

19 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

38 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

54 minutes ago