देश

Rampur News: जया प्रदा की नहीं कम हो रही है मुश्किलें… रामपुर की कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, सुनवाई 11 को

Rampur News: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने एक और गैर जमानती वारंट उनके खिलाफ जारी किया है. एक मामले में इससे पहले भी पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ 4 बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है, फिर भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं. फिलहाल मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई की अगली तारीख 11 दिसम्बर तय की है.

बता दें कि फिल्म अभिनेत्रा व पूर्व सांसद जया प्रदा को यह गैर जमानती वारंट रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र में साल 2019 में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चल रहे एक मुकदमे में हाजिर न होने के चलते जारी किया गया है. बता दें कि 2019 में जयाप्रदा ने रामपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गयीं थीं और सपा नेता आज़म खान चुनाव जीत गए थे. हालांकि वह फिलहाल सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं. तो वहीं इस मामले में लगातार कोर्ट में उपस्थित न होने के कारण जया प्रदा की भी मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं. हालांकि आज मुरादाबाद कोर्ट में उनकी पेशी होनी है. अगर वह जयाप्रदा हाजिर नहीं होती हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर सकती है. बता दें कि जया प्रदा के खिलाफ मुरादाबाद की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट से भी एक मामले में गैर ज़मानती वारंट जारी है. इसके तहत उनको मुरादाबाद की कोर्ट में आज यानी 6 दिसंबर को बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर होना है. गौरतलब है कि थाना केमरी में साल 2019 में जया प्रदा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज कराया गया था, जो कि एमपी/एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल के न्यायालय में विचाराधीन है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों आरोपी कौन हैं? कैसे रची साजिश

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, रामपुर और मुरादाबाद की कार्ट ने जया प्रदा के विरुद्ध गैर ज़मानती वारंट जारी किया हैं. फिलहाल अब देखना ये है कि आज जया प्रदा कोर्ट में हाजिर होती हैं या नहीं. बता दें कि जया प्रदा भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने से पहले दो बार सपा के टिकट पर रामपुर से लोक सभा सीट से चुनाव जीत चुकी हैं और लोक सभा में रामपुर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. फिलहाल जया प्रदा अभी भी बीजेपी में ही हैं, लेकिन काफी वक्त से वह रामपुर नहीं गई हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

12 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

27 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

58 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

58 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago