लाइफस्टाइल

एलोवेरा जूस के साथ करें अपने दिन की शुरुआत, सेहत के लिए ऐसे है फायदेमंद

Aloe Vera Juice Health Benefits: भारत में अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं. लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे भी है जिनकी सुबह बिना कैफीन के नहीं होती है. लोगों को चाय की इतनी ज्यादा आदत लग चुकी है कि अब अगर सुबह वह चाय या कॉफी न मिले तो उनका पूरा दिन सुस्ती में निकलता है. वहीं कुछ लोग वेट लॉस में भी चाय कॉफी छोड़ नहीं पाते हैं, ऐसे में हम आज हम आपको दिन की शुरुआत करने के कुछ हेल्थ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही आपकी स्किन भी चमकने लगेंगी.

क्या है एलोवेरा जूस के फायदे?

सुबह की शुरुआत में आप चाय कॉफी की जगह हेल्दी जूस पी सकते हैं. दिन की शुरुआत के लिए एलोवेरा जूस को सबसे बेस्ट माना जाता है. रोज सुबह एलोवेरा जूस पीने से न सिर्फ आपकी सेहत में सुधार होता है बल्कि इसके साथ आपकी स्किन और बाल बी घने होते हैं. एलोवेरा का मास्क बालों में लगाने से इसकी शाइन बढ़ती है साथ ही बाल मजबूत भी होते हैं.

कब्ज में फायदेमंद

एलोवेरा जूस पीने से कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है. इसमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में ये पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप एलोवेरा का जूस पी सकते हैं. चाहे पाचन दुरुस्त करना हो या ब्लड शुगर नियंत्रित करना हो, या फिर ओरल हेल्थ सुधारना हो हर तरीके से एलोवेरा का इस्तेमाल फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें:रिश्तो को मजबूत बनाने के लिए इस चॉकलेट डे पर बनाएं ये टेस्टी डिशेज, पार्टनर को दें बेस्ट सरप्राइज

विटामिन सी

एलोवेरा जूस न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि आपके स्वास्थ के लिए भी कारगर साबित हो सकता है. जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी की कमी है उन्हें रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस जरूर पीना चाहिए. विटामिन सी एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जिससे शरीर को आयरन प्रदान करने में मदद मिलती है. यह एंटीबॉडी और कोलेजन बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. घाव को भरने के लिए ये जरूरी होते हैं.

डायबिटीज को करें कंट्रोल

एलोवेरा जूस पीने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. एलोवेरा रक्त के स्तर को कम करने में मदद करता है. एलोवेरा को टाइप 2 डायबिटीज के प्रबंधन में काफी उपयोगी माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

13 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

17 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

26 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

39 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

52 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago