देश

हमदर्द ने हरियाणा के झज्जर में फूड पार्क क्लस्टर बनाने के लिए रिलायंस MET सिटी के साथ किया करार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सहायक कंपनी मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वह गुरुग्राम के पास एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी विकसित कर रही है. कंपनी ने शहर में विश्व स्तरीय विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए हमदर्द समूह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की.

जानकारी के अनुसार, हमदर्द (Hamdard) एमईटी सिटी में लगभग 10 एकड़ भूमि पर अपनी कुछ मुख्य खाद्य श्रेणियों के मैन्युफैक्चर के लिए अपना हमदर्द फूड पार्क क्लस्टर विकसित कर रहा है. वे इसकी निर्माण सुविधाओं के विकास के पहले चरण में लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रहे हैं.

इस प्रोजेक्ट में एक शहद प्रोसेसिंग प्लांट और इसी तरह के उत्पाद निर्माण सुविधाएं, ‘हमदर्द खालिस’ मसालों के ब्रांड के तहत शुद्ध और मिश्रित मसालों के लिए मसाला निर्माण संयंत्र, सरसों के तेल, जैतून के तेल जैसे तेलों के लिए फिलिंग की सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा, चावल की भूसी का तेल और सोया तेल आदि, सोया चंक्स जैसे उत्पाद, पेय पदार्थ फिलिंग और डेयरी पेय, कार्बोनेटेड पेय जैसे उत्पादों के लिए पैकिंग आदि शामिल है.

हमदर्द फूड्स के सीईओ हामिद अहमद ने क्या कहा

हमदर्द (Hamdard) फूड्स के सीईओ हामिद अहमद ने कहा कि कंपनी ने अगले 1 से 2 वर्षों में अपनी विनिर्माण सुविधाओं को विकसित करने के लिए रिलायंस मेट सिटी, झज्जर, हरियाणा का चयन किया है. क्योंकि यह एनसीआर के भीतर रहने के लिए न केवल एक बहुत अच्छी जगह दे रही है बल्कि विश्व स्तर के औद्योगिक बुनियादी ढांचे वाली जगह भी प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें: रिलायंस खरीदेगी LOTUS चॉकलेट में 51% हिस्सेदारी, एडिशनल 26% हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लाने का ऐलान

रिलायंस एमईटी सिटी के सीईओ और डब्ल्यूटीडी एसवी गोयल ने कहा कि हम एमईटी सिटी के एक हिस्से के रूप में भारत के प्रतिष्ठित ब्रांडों में से एक हमदर्द ग्रुप (Hamdard) को पाकर बहुत खुश हैं. मेट सिटी सतत विकास में अग्रणी परियोजना है जिसमें 9000 करोड़ से अधिक का निवेश पहले से ही कमिटेड है. आज इसके पास 1903 एकड़ के लिए लाइसेंस है और 25,000 से अधिक लोग पहले से ही प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

21 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

21 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

40 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago