देश

Rajasthan: राजस्थान के राजसमंद में हनुमान प्रतिमा खंडित, भड़का हिंदू संगठन, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले में अज्ञात बदमाशों ने हनुमान प्रतिमा को खंडित कर दिया है, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है. हनुमान प्रतिमा को तोड़ने की सूचना के बाद मंदिर परिसर में ग्रामीण व हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की.

जानकारी के मुताबिक, कांकरोली थाना अंतर्गत कोयड गांव के रेलवे पटरियों के पास हनुमान मंदिर में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने हनुमान प्रतिमा को खंडित कर दिया. वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष था. उन्होंने पुलिस से तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की. इस दौरान वहां भाजपा नेता मानसिंह बाहरट भी पहुंच गए.

बीजेपी नेता ने बताया आस्था पर आघात

बीजेपी नेता ने इसे आस्था पर आघात बताया. उन्होंने भी प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि ये मंदिर तीस साल पहले बनाया गया था. यहां रोज गांव के लोग पूजा-पाठ करते हैं. शनिवार और मंगलवार को बालाजी ग्रामीण बालाजी का पाठ भी करते हैं.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2023: अखिलेश की काली शेरवानी पर बोले योगी के मंत्री नंदी- सपा को रास नहीं आ रहा विकास का प्रकाश

वहीं इस मामले पर ASP शिव लाल बैरवा, “प्राचीन मंदिर है,किसी ने हनुमान जी की मूर्ति को क्षति पहुंचाई है. आसपास लोगों से पता चला कि है कि सुबह के समय में एक धोती वाले व्यक्ति ने शाल ओढ़ रखी थी उसी ने इस घटना को अंजाम किया है.” उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापे मार रही है. एएसपी ने कहा कि ग्रामीणों को समझाया-बुझाया गया और शांत कराया गया.

ये भी पढ़ें: अयोध्या होगी मॉडल सोलर सिटी की तर्ज पर विकसित, वाराणसी में बनेगी साइंस सिटी, यूपी बजट के बाद बोले सीएम योगी

नई मूर्ति स्थापित कराई जाएगी

राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र के मंदिर में तोड़फोड़ पर ASP शिव लाल बैरवा ने कहा कि उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है, नई मूर्ति स्थापित करने की व्यवस्था हो रही है. पुलिस लगातार संदिग्ध की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

25 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

30 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago