ऋचा घोष
T20 World Cup 2023: महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम से होगा. इस बड़े मुकाबले को लेकर भारत की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का मानना है कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम 180 रन बनाने होंगे. भारतीय टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने सारे मैच जीते और पहले स्थान पर रही.
विश्वकप में अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली घोष ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा करने में सहज महसूस करता है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में गहराई है. हम भी ऐसा करना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि लेकिन टॉस पर किसी का नियंत्रण नहीं है. ऋचा के मुताबिक, टीम ने इस मैच के लिए रणनीति तैयार कर ली है.
ऋचा ने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि कल पिच कैसा व्यवहार करेगी लेकिन यह अभी अच्छी दिख रही है. अगर हमारे सभी बल्लेबाज चलते हैं तो हम उनके सामने 180 के आसपास का लक्ष्य रख सकते हैं. अगर हम पहले गेंदबाजी करते हैं तो हम उन्हें 140 से 150 रन पर रोकने की कोशिश करेंगे क्योंकि उनके पास अच्छे बल्लेबाज हैं.’’
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup: सस्पेंस खत्म, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया
भारत की तरफ से फिनिशर की भूमिका निभाने वाली घोष ने अपने खेल के बारे में कहा कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और यहां तक कि मैं भी उनसे गुजरी हूं लेकिन मैंने उनसे सबक लिया कि आप किस तरह से परिस्थिति से निपट सकते हैं. जब मैं बल्लेबाजी के लिए जाती हूं तो मैं पहले की तुलना में अब दबाव से बेहतर तरीके से निपटती हूं.
भारत का हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है लेकिन घोष का मानना है कि इस टीम को हराया जा सकता है. पिछले 22 महीनों में ऑस्ट्रेलिया ने केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाया है. उसे भारत के हाथों सुपर ओवर में मिली थी. पांच बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अभी टूर्नामेंट में अजेय है. इस पर घोष ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराया जा सकता है. हमने अपनी पिछली श्रृंखला में उसे हराया था और इससे पहले भी हम उसे हरा चुके हैं. उसकी टीम मजबूत है लेकिन हम उन्हें हरा सकते हैं.
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…