देश

Odisha Train Accident: “26/11 आतंकी हमले के 10 घंटे बाद मुंबई पहुंची थी NSG की टीम”, हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर बोला हमला

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद भारतीय रेलवे अपने सिग्नलिंग सिस्टम को ठीक करने पर जोर दे रही है. इसी कड़ी में रेलवे ने स्टेशनों पर देशव्यापी सुरक्षा अभियान का आदेश दिया है. यह अभियान यह भी सुनिश्चित करेगा कि जब भी स्टेशनों पर सिग्नलिंग रूम खुले और बंद हों, एसएमएस अलर्ट आए. इस बीच बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद ओडिशा के बरगढ़ में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई.

बालासोर ट्रेन दुर्घटना को दिया जा रहा है राजनीतिक रंग दिया

बता दें कि बालासोर ट्रेन दुर्घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है. कांग्रेस ने रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. अब इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, “26/11 आतंकी हमले के बाद मुंबई पहुंचने में एनएसजी (NSG) को 10 घंटे से ज्यादा लगा था. बालासोर रेल हादसे के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. वहां तीन केंद्रीय मंत्री भी थे. दुर्घटना के 51 घंटे के भीतर रेल लाइनें बहाल कर दी गईं. अब आवागमन सामान्य है.”

हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि एक जिम्मेदार विपक्ष हों, लेकिन ये तो अलग तरह की विपक्षी एकता है. उन्होंने कहा कि इन विपक्षियों में आधे से ज्यादा दलों को नेतृत्व से प्यार है. आधे एक दूसरे के खिलाफ हैं.

यह भी पढ़ें: सरकार से गजब की यारी! जिस एसपी सिंगला कंपनी का पुल भरभराकर गिरा, उसे राज्य में मिले हैं करोड़ों के प्रोजेक्ट

बालासोर ट्रेन दुर्घटना में गईं 280 जानें

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन ट्रेनें एक दूसरे से टकरा गई. इस हादसे के चपेट में आने वाले करीब 280 लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, करीब 900 लोग घायल हुए हैं. हादसे वाली जगह से जब तस्वीरें सामने आईं तो लगा की सभी ट्रेनें एक दूसरे के ऊपर चढ़ी हुई हैं. चश्मदीदों के अनुसार, शाम के करीब सात बजे बहनागा बाज़ार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन नंबर 12864 (यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस) साइड लाइन से जा रही थी. दूसरी ओर साथ के ट्रैक पर तेज़ रफ्तार से ट्रेन नंबर 12841 (कोरोमंडल एक्सप्रेस) आ रही थी. ठीक उसके बगल में खड़ी थी एक मालगाड़ी. इसी मालगाड़ी से कोरोमंडल टकरा गई. देखते ही देखते ट्रेन के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए. वहीं पीछे के तीन डिब्बे यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से से जा टकराई. जनलर बॉगी होने की वजह से ज्यादा मौतें बताई गईं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago