देश

“महिला पहलवान किस ट्रॉमा से गुजर रही…”, फर्जी खबर फैलाने वालों को विनेश फोगाट ने दिया करारा जवाब

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने इनदिनों मोर्चा खोल रखा है. सात महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. पहलवान पिछले एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच खबर सामने आई कि साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे धरना से नाम वापस ले लिया है. अब पहलवानों ने इसे फर्जी खबर और अफवाह बताया है. विनेश फोगाट ने कहा कि महिलाएं किन परेशानियों से गुजर रही हैं इस चीज का एहसास फर्जी खबर फैलाने वालों को नहीं है.

विनेश ने ट्वीट में क्या लिखा?

विनेश ने ट्वीट में लिखा,””महिला पहलवान किस ट्रॉमा से गुज़र रही हैं इस बात का एहसास भी है फर्जी खबर फैलाने वालों को? कमज़ोर मीडिया की टांगें हैं जो किसी गुंडे के हंटर के आगे कांपने लगती हैं, महिला पहलवान नहीं.” इसके अलावा उन्होंने इसी ट्वीट में एक शेर लिखते हुए कहा, “जहां पहुंच के कदम डगमगाए हैं सब के, उसी मक़ाम से अब अपना रास्ता होगा- आबिद अदीब.”

यह भी पढ़ें: क्या बाबा बागेश्वर को पता था कि बालासोर में होगा भीषण ट्रेन हादसा ? बयान में किया ये खुलासा

बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न का आरोप

बता दें कि WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए सात महिला पहलवान आगे आई हैं. महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने अनुचित टिप्पणियां कीं, उन्हें अनुचित तरीके से छुआ और यहां तक ​​कि उन्हें यौन कृत्यों के लिए मजबूर करने की भी कोशिश की. महिलाओं ने WFI के अन्य प्रशिक्षकों और अधिकारियों पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. बताते चले कि मामला सुर्खियों में आने के बाद WFI अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago