देश

क्या जेल जाएंगे हार्दिक पांड्या? तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड संग लेटना पड़ा भारी, पुणे में दर्ज हुई पुलिस शिकायत

Hardik Pandya tricolour controversy: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में मिली ऐतिहासिक जीत का खुमार अभी उतरा भी नहीं था कि टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या विवादों के घेरे में आ गए हैं. वानखेड़े स्टेडियम में जीत के जश्न के दौरान हार्दिक की अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वे कंधे पर तिरंगा लपेटकर मैदान पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर अब पुणे में उनके खिलाफ कानूनी मोर्चा खुल गया है. एक वकील ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर (FIR) की मांग की है.

जानिए क्या है पूरा विवाद?

विश्व कप(T20 World Cup 2026) जीतने के बाद वानखेड़े के मैदान पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा था. इसी दौरान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मैदान की घास पर लेटकर जीत को सेलिब्रेट कर रहे थे. वायरल वीडियो और तस्वीरों में दिख रहा है कि हार्दिक ने अपने कंधों पर तिरंगा लपेटा हुआ है.

इसी दृश्य पर आपत्ति जताते हुए पुणे के शिवाजी नगर थाने में वकील वाजिद खान ने शिकायत दी है. उनका कहना है कि ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971’ के तहत तिरंगे की गरिमा का ध्यान रखना हर नागरिक का कर्तव्य है. शिकायतकर्ता के मुताबिक, तिरंगे को लपेटकर इस तरह की हरकतें करना राष्ट्र ध्वज का अपमान है और यह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है.

 

पुलिस स्टेशन में हाई वोल्टेज ड्रामा

मामले के शिकायतकर्ता वाजिद खान ने बताया कि जब वे शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो शुरुआत में पुलिस ने यह कहकर टालना चाहा कि घटना यहां की नहीं है. लेकिन वकील ने दलील दी कि तिरंगा किसी एक शहर का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का प्रतीक है, इसलिए देश के किसी भी कोने में इसकी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. आखिरकार शिवाजी नगर पुलिस ने शिकायत की कॉपी ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक से लेकर क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म तक, UN में भारत ने खोली पोल तो कैसे बौखला गए पाकिस्तानी दूत?

सोशल मीडिया पर छिड़ा ‘कोल्ड वॉर’

हार्दिक की इस हरकत ने इंटरनेट की दुनिया को दो गुटों में बांट दिया है. जहां एक तरफ लोग इसे ‘सस्ती लोकप्रियता’ और तिरंगे का अनादर बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हार्दिक के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं. मामले को लेकर आलोचकों का कहना है कि जीत की खुशी अपनी जगह है, लेकिन तिरंगा कोई चादर या फैशन एक्सेसरी नहीं है जिसे पहनकर आप कहीं भी लेट जाएं. वहीं समर्थकों की दलील ही कि हार्दिक ने जोश में ऐसा किया, उनकी नीयत अपमान की नहीं थी. कुछ लोग सिर्फ अटेंशन पाने के लिए केस कर रहे हैं.

क्या जेल जाएंगे हार्दिक पांड्या?

कानून की नजर से देखें तो भारत में राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम 2002 के तहत तिरंगे के अपमान पर सख्त सजा का प्रावधान है. अगर जांच में यह साबित होता है कि ध्वज का जानबूझकर अपमान किया गया है, तो आरोपी(hardik pandya) को भी 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. हालांकि, कानूनी जानकारों का मानना है कि इस मामले में यह तय करना कि क्या यह वाकई अपमान था या सिर्फ एक असावधानी पुलिस की जांच और अदालत के विवेक पर निर्भर करेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

6 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

11 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

26 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

31 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

44 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

44 minutes ago