खेल

गौतम गंभीर और उनकी ‘पुरानी टीस’: धोनी नहीं, इस दिग्गज से 13 साल से है नाराजगी; खुद पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपने बेबाक अंदाज और ‘एंग्री यंग मैन’ वाली छवि के लिए जाने जाते हैं. अक्सर चर्चा होती है कि गंभीर और एमएस धोनी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, क्योंकि गंभीर कई बार विश्व कप जीत का श्रेय अकेले धोनी को दिए जाने पर सवाल उठा चुके हैं. लेकिन हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे को बधाई देकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया.

मगर अब एक ऐसी कहानी सामने आई है जिससे पता चलता है कि गंभीर के दिल में धोनी से भी ज्यादा खटास किसी और के लिए है. यह नाराजगी आज की नहीं, बल्कि पिछले 13 साल पुरानी है. इसका खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने किया है.

‘मैं हैलो कहता हूं, वो जवाब तक नहीं देते’

संदीप पाटिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गंभीर के साथ अपने बिगड़े रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि भले ही वे आज भी गंभीर का सम्मान करते हैं, लेकिन गंभीर शायद उन्हें माफ करने के मूड में नहीं हैं. पाटिल ने कहा, ‘हम कई बार एक ही टीवी शो या इवेंट में साथ होते हैं. मैं शिष्टाचार के नाते उन्हें ‘हैलो’ कहता हूं, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आता. वे मेरी तरफ देखते तक नहीं हैं. शायद वे पुरानी बातें भूलते नहीं हैं और न ही माफ करते हैं.’

2013 का एक फैसला और टूट गई दोस्ती

आखिर ऐसा क्या हुआ कि कभी संदीप पाटिल के साथ टेनिस खेलने वाले और उन्हें हर दूसरे हफ्ते फोन करने वाले गंभीर इतने बदल गए? इसकी जड़ें साल 2013 में छिपी हैं. उस वक्त संदीप पाटिल चयन समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने एक कड़ा फैसला लेते हुए गौतम गंभीर को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया था. उनकी जगह शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया.

गंभीर उस समय शानदार फॉर्म में थे और 2007 व 2011 के वर्ल्ड कप हीरो रहे थे. पाटिल बताते हैं कि कोई भी खिलाड़ी तब बाहर नहीं होना चाहता जब वह अच्छा खेल रहा हो. गंभीर अपने करियर और अपनी बल्लेबाजी को लेकर बहुत ज्यादा संजीदा थे, शायद इसीलिए उन्हें टीम से बाहर किया जाना इतना चुभ गया कि उन्होंने पाटिल से बातचीत ही बंद कर दी.

कभी बहुत गहरे थे रिश्ते

संदीप पाटिल ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय था जब दोनों के बीच बहुत अच्छा तालमेल था. जब पाटिल को कोच के पद से हटाया गया था, तब गंभीर अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जो नियमित रूप से उनका हाल-चाल जानने के लिए फोन करते थे. पाटिल ने कहा, “उनका स्वभाव बहुत अच्छा था, हम साथ में वक्त बिताते थे. लेकिन 2013 के बाद सब बदल गया.”

ये भी पढ़ें: क्या जेल जाएंगे हार्दिक पांड्या? तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड संग लेटना पड़ा भारी, पुणे में दर्ज हुई पुलिस शिकायत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

नाई की दुकान पर मसाज कराने पहुंचा बंदर, ठाठ से दबवा रहा हाथ-पांव, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी

इंटरनेट पर एक अनोखा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंदर इंसानों की तरह सैलून…

11 minutes ago

बर्लिन के InnoTrans 2026 में दिल्ली मेट्रो की धमाकेदार एंट्री! अब पूरी दुनिया में बजेगा DMRC का डंका

DMRC की सहायक कंपनी DMIL बर्लिन के InnoTrans 2026 में अपनी वैश्विक शुरुआत कर रही…

14 minutes ago

पेंशन को लेकर विवाद के बीच बुजुर्ग महिला की मौत, पिता-पुत्र पर तेजाब फेंके जाने का आरोप

Meerut News: मेरठ के फलावदा में 65 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर बेटे और…

31 minutes ago

‘मुझे नहीं जाना इनके साथ!’ कोर्ट में तलाक होते ही दादा के गमछे से लिपट गया मासूम, देखें भावुक कर देने वाला VIDEO

Lavkush Nagar Court: कोर्ट परिसर में दादाजी के गमछे को थामे रोते मासूम की तस्वीर…

38 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पांचों रेजिडेंट डॉक्टरों को सेवा बांड से दी छूट, सरकारी अस्पतालों में कुछ महीने और करनी होगी सेवा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केजीएमयू और लोहिया संस्थान के पांच डॉक्टरों को सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन…

43 minutes ago