Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Uttarakhand: हरिद्वार में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व MLA से छिड़ी जंग! गोलियों से गूंजा इलाका

उत्तराखंड के हरिद्वार में विधायक उमेश कुमार के आवास पर अचानक गोलियां चलने लगीं. उमेश कुमार के प्रतिद्वंदी नेता और उसके समर्थक गाड़ियों में बंदूकें लेकर आए और फिर वहां गैंगवार जैसी स्थिति बन गई.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Uttarakhand Firing News: उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में आज विधायक उमेश कुमार और भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच गैंगवार जैसा माहौल बन गया. विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. दिन-दहाड़े गोलियां चलने से इलाका गूंजने लगा.

संवाद सूत्रों ने बताया कि 2 दिन से सोशल मीडिया पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग चल रही थी. आज तनाव इतना ज्‍यादा बढ़ गया कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हमला हो गया.

mla firing in uttarakhand

उमेश कुमार के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों संग गोलियां बरसाईं. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें लोग बंदूकें चलाते दिख रहे हैं.

mla firing in uttarakhand

भारत एक्सप्रेस के संवाददाता ने बताया कि यह घटना रुड़की से निर्दलीय खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय की है. विधायक के कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग हुई है. फायरिंग में तीन युवकों के घायल होने की सूचना है.

उमेश कुमार के समर्थकों ने कहा कि वे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital