उत्तर प्रदेश

कर्तव्य पथ पर महाकुंभ की भव्यता देख दुनिया आश्चर्यचकित

महाकुंभनगर: गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश की झांकी ने महाकुंभ की दिव्यता और नव्यता को भव्य रूप में प्रस्तुत किया. संस्कृत के श्लोकों से गणतंत्र दिवस गूंज उठा. इसी के साथ संपूर्ण देश महाकुंभमय हो गया. महाकुंभ स्वर्णिम भारत विरासत और विकास थीम पर आधारित इस झांकी ने देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का अद्भुत प्रदर्शन किया है. कवि वीरेन्द्र वत्स का लिखा यह गीत संस्कृत और हिंदी का संगम है.

समुद्र मंथन की ऐतिहासिक कथा हुई जीवंत

झांकी में समुद्र मंथन की ऐतिहासिक कथा को जीवंत किया गया, जहां नागवासुकी मंदराचल पर्वत पर लिपटे हुए नजर आए. भगवान विष्णु कच्छप अवतार में मंदराचल को धारण करते हुए दिखे. देवता और राक्षस मिलकर अमृत के लिए समुद्र मंथन कर रहे थे. झांकी के अगले भाग में शंखनाद करते संत और सिर पर कलश लिए महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में झूमती-गाती दिखाई दीं. कवि वीरेन्द्र वत्स का लिखा गीत झांकी की विशेषता रही, जिसमें संस्कृत और हिंदी का सुंदर समावेश किया गया था.

गीत में संस्कृत-हिंदी समावेश
स्वर्गलोक की आभा उतरी तीर्थराज के आंगन में
झूम रहे हैं साधु-संत जन, पुलक भरा है तन-मन में
भव्योदिव्यो महाकुंभ: सर्वसिद्धिप्रदायक . प्रयागराजस्तीर्थानां प्रमुखो लोकविश्रुत.

सांस्कृतिक जड़ों और प्रगति के प्रतीक के रूप में उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान

इस झांकी ने महाकुंभ की आध्यात्मिक महिमा को दर्शाया है. साथ ही भारत की सांस्कृतिक जड़ों और प्रगति के प्रतीक के रूप में उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है. दर्शकों ने झांकी को अद्वितीय और प्रेरणादायक बताया. उत्तर प्रदेश की झांकी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत चुकी है. इस बार भी महाकुंभ पर आधारित यह झांकी देशवासियों के लिए गर्व का प्रतीक बनी है.

ये भी पढ़ें:Maha Kumbh 2025: 27 जनवरी को अमित शाह का ऐतिहासिक दौरा, संगम स्नान से लेकर संतों संग संवाद तक जानें पूरा शेड्यूल

-भारत एक्सप्रेस

 

विशाल तलवार

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

14 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

60 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago