देश

Haryana: 24 दिसंबर को पुलिस की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

हरियाणा पुलिस के लिए 24 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर 5061 नव-प्रशिक्षित कांस्टेबल अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा की शपथ लेकर औपचारिक रूप से हरियाणा पुलिस का हिस्सा बनेंगे. सेक्टर-03 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रिक्रूट बेसिक कोर्स (आरबीसी) बैच-93 की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा परेड, ड्रिल और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा.

यह समारोह हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के तत्वावधान में आयोजित होगा. मधुबन, पीटीसी सुनारिया, आरटीसी भोंडसी, अंबाला और नेवल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके ये जवान 16 दिसंबर 2024 से 22 सितंबर 2025 तक चले कठोर, बहुआयामी और पेशेवर प्रशिक्षण के बाद पास आउट होंगे. प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता, कानून का ज्ञान, हथियार संचालन, फील्ड टैक्टिक्स, आपदा प्रबंधन, मानवाधिकार और जन-संवाद जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया है.

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी लेंगे. इसके साथ ही, वे नव-प्रशिक्षित जवानों को संबोधित भी करेंगे.

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे.

हर मोर्चे पर सक्षम नए जवान

हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक एएस चावला ने बताया कि यह बैच अपनी शैक्षणिक योग्यता और बौद्धिक क्षमता के कारण विशेष रूप से उल्लेखनीय है. कुल 5061 जवानों में 969 स्नातकोत्तर, 3324 स्नातक और 768 जवान 12वीं/डिप्लोमा योग्यता वाले हैं. बड़ी संख्या में जवान हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में दक्ष हैं, जिससे जन-संवाद, साइबर अपराध, तकनीक-आधारित पुलिसिंग और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को मजबूती मिलेगी.

उन्होंने यह भी बताया कि इन सभी को कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्टर किया गया है और अलग-अलग कोर्स करने के लिए प्रेरित किया गया है.

इस बैच में महिला प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. निशु (जींद) ने ओवरऑल टॉपर बनकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, मोहित (गुरुग्राम) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मंजीत चहल (हिसार) ने तृतीय स्थान प्राप्त करने के साथ बेस्ट आउटडोर ट्रॉफी अपने नाम की. यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत करती है.

इस बैच में अधिकांश जवान ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों के युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी है. इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों के 32 युवाओं ने भी प्रशिक्षण पूरा कर हरियाणा पुलिस में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है. यह विविधता हरियाणा पुलिस को अधिक समावेशी और मजबूत बनाती है.

ये भी पढ़ें- हिंदी के अनूठे रचनाकार विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे; ज्ञानपीठ विजेता ने रायपुर एम्स में तोड़ा दम, पीएम मोदी ने जताया शोक

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

24 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

38 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago